स्वतंत्रता दिवस पर ट्राई करें ये 5 तिरंगा लुक, ऑफिस से कॉलेज तक आएंगे काम
Independence Day Outfit: 15 अगस्त पर अगर आप बिना ओवरड्रेस हुए अपने ऑफिस या कॉलेज लुक में देशभक्ति का रंग शामिल करना चाहती हैं तो इन आसान Tricolour Outfit Ideas को ट्राई कर सकती हैं. सफेद कुर्ते, केसरिया टॉप, साड़ी, जींस और तिरंगे रंगों की एक्सेसरीज से स्टाइलिश लुक कैसे बनाएं, जानें यहां.

Independence Day 2026: 15 अगस्त आते ही चाहे वो घर हो, स्कूल हो या फिर आसपास का मोहल्ला, हर जगह का माहौल तिरंगे और देशभक्ति के रंग में सज जाता है. ऐसे में ऑफिस और कॉलेज के आउटफिट में भी इन रंगों को शामिल करने का मन करता है. हर कोई पूरी तरह से तिरंगे का पहनावा पहनने से भी बचता है. ऐसे में केसरिया, सफेद और हरे रंग को अलग-अलग या फिर साथ मिलाकर भी ऐसे कपड़े पहने जा सकते हैं जो देशभक्ति के भाव को अच्छे से दिखाएं. आइए जानते हैं 15 अगस्त के लिए ऐसे 5 लुक, जो आप आसानी से अपने ऑफिस या कॉलेज में पहन सकती हैं.
सफेद कुर्ते के साथ हरे रंग का बॉटम
2 / 6सबसे आसान लुक क्रिएट करने के लिए आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए सफेद कुर्ते को बेस बनाकर उसके साथ हरे रंग की पलाजो, पैंट या सलवार पहन सकती हैं. अगर आप चाहें तो केसरिया रंग का दुपट्टा या फिर छोटा पर्स भी पेयर करके इस लुक में तिरंगे का तीसरा रंग जोड़ सकती हैं. अगर आप इस लुक को ऑफिस में कैरी करना चाहती हैं तो इसके साथ हल्की ज्वेलरी और जूती पहन सकती हैं, लेकिन कॉलेज में पहनने पर आप आरामदायक जूते भी पहन सकती हैं.
केसरिया टॉप के साथ सफेद पैंट
3 / 6अगर आप कुछ एथनिक नहीं पहनना चाहती हैं तो आप ये लुक ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए आप केसरिया रंग के सादे टॉप या शर्ट के साथ सफेद पैंट पहन सकती हैं. इसके साथ आप हरे रंग की छोटी एक्सेसरी, जैसे बैग, ईयररिंग या ब्रेसलेट को कैरी करके पूरे लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं.
सफेद साड़ी को दें तिरंगे रंगों का ट्विस्ट
4 / 6अगर आप एकदम हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो आप ये लुक ट्राई कर सकती हैं. इसके लिए आप सफेद रंग की चिकनकारी साड़ी को बेस बनाकर केसरिया या हरे रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं. इसके साथ आप छोटे हरे रंग के झुमके या चूड़ियां पहन सकती हैं.
जींस के साथ बनाएं कैजुअल लुक
5 / 6अगर आप थोड़ा कैजुअल लुक चाहती हैं तो ये लुक बेस्ट रहेगा. इसके लिए आप सफेद टी-शर्ट या शर्ट को नीली जींस के साथ पेयर करके पहन सकती हैं. इसके ऊपर से आप हरे रंग का स्कार्फ डाल सकती हैं. ये काफी रिच लुक देगा. इस लुक में तीनों रंगों को मिलाने की बजाय एक ही रंग का इस्तेमाल करें.
तिरंगे रंगों की एक्सेसरीज से बनाएं आसान लुक
6 / 6अगर आप पूरे कपड़ों में तिरंगे के तीनों रंग नहीं पहनना चाहती हैं तो आप सिर्फ एक्सेसरीज से भी 15 अगस्त का लुक क्रिएट कर सकती हैं. इसके लिए आप काला सूट पहनकर उसके साथ हरा दुपट्टा, चूड़ियां या बैग कैरी कर सकती हैं. यह भी पढ़ें - सफेद कुर्ते के साथ कौन-सा दुपट्टा लगेगा सबसे सुंदर? 15 अगस्त के लिए देखें बेस्ट ऑप्शन



















