Old Bottle Reuse: पुरानी कांच की बोतल को फेंके नहीं, घर में इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Old Bottle Reuse: अगर बोतल को काटकर किसी DIY प्रोजेक्ट में इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं तो घर पर खुद कांच काटने के बजाय आप बाहर से करवा सकते हैं. बाकी पुरानी बोतल का इस्तेमाल आपको बहुत ही ध्यान से करना होगा.

Old Bottle Reuse
1 / 6
पुरानी कांच की बोतल का यूं करें इस्तेमाल. Image Credit- Gemini

घर में कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें हम इस्तेमाल के बाद बेकार समझकर फेंक देते हैं. इनमें पुरानी कांच की बोतल भी शामिल है, लेकिन थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इन बोतलों को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे घर की बेकार चीज का इस्तेमाल भी हो जाएगा और नई चीज खरीदने की जरूरत भी कम पड़ेगी. आइए जानते हैं पुरानी कांच की बोतल को किन 5 तरीकों से काम में लिया जा सकता है.

विज्ञापन

खूबसूरत फूलदान बनाएं

खूबसूरत फूलदान बनाएं 2 / 6

पुरानी कांच की बोतल को साफ करके आप इसे छोटे फूलदान के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें ताजे फूल या सूखे फूल रखे जा सकते हैं. अगर चाहें तो बोतल के बाहर जूट की रस्सी लपेटकर डेकोरेटिव लुक भी दे सकते हैं. इसे भी पढ़ें- फ्रिज रखते वक्त न करें ये 6 गलतियां, गैस लीकेज से ओवरहीटिंग तक का बढ़ सकता है खतरा

विज्ञापन

डेकोरेटिव लाइट बनाएं

डेकोरेटिव लाइट बनाएं 3 / 6

कांच की बोतल को घर की डेकोरेट में इस्तेमाल करने का एक आसान तरीका इसमें छोटी एलईडी फेयरी लाइट्स लगाना है. बोतल को अच्छी तरह साफ और पूरी तरह सूखा लें. इसके बाद बैटरी से चलने वाली छोटी एलईडी लाइट्स को बोतल के अंदर रखें. यकीनन लुक बहुत ही अच्छा आएगा.

प्लांटर बनाएं

प्लांटर बनाएं 4 / 6

अगर आपके पास छोटी शेप की कांच की बोतल है तो उसे छोटे पौधों के लिए प्लांटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, पौधे लगाने से पहले यह देखना जरूरी है कि उसमें पानी निकलने की जगह हो. बिना ड्रेनेज के ज्यादा पानी जमा होने से पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं.

विज्ञापन

किचन में करें इस्तेमाल

किचन में करें इस्तेमाल5 / 6

साफ और अच्छी तरह सूखी कांच की बोतल को कुछ सूखी चीजें रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे घर में इस्तेमाल होने वाली कुछ सूखी जड़ी-बूटियां या सूखी सामग्री. लेकिन जिस बोतल में पहले कोई तेल या दूसरी चीज रखी गई थी, उसे साफ करना जरूरी है.

DIY सेंटरपीस बनाएं

DIY सेंटरपीस बनाएं6 / 6

पुरानी कांच की बोतल को डाइनिंग टेबल या सेंटर टेबल की डेकोरेशन का हिस्सा भी बनाया जा सकता है, एक जैसी कई बोतलों को साफ करके उनमें अलग-अलग रंग के फूल रखें. इन्हें ट्रे के ऊपर एक साथ रखने से टेबल को भी अच्छा लुक मिल सकता है. इसे भी पढ़ें- पैरों को नमक और सिरके के पानी से धोने पर क्या होता है? जानिए इस हैक के फायदे  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन