Kitchen Tips: गूंथा हुआ आटा कुछ देर बाद काला क्यों पड़ने लगता है? जानिए इसे फ्रेश रखने के आसान हैक्स
Dough Ko Kala Hone Se Kaise Bachaye: कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो दिन में ही रात तक का आटा गूंथकर रख लेती हैं, लेकिन ऐसा करने से आटा कुछ वक्त के बाद काला पड़ने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें.

घर में रोटी या पराठे बनाने के लिए अक्सर एक साथ आटा गूंथ कर रख दिया जाता है, लेकिन कुछ समय बाद जब आटा इस्तेमाल करने के लिए निकालते हैं तो उसका रंग थोड़ा गहरा या काला नजर आने लगता है. कई बार आटे की लेयर सूखी और कड़ी भी हो जाती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गूंथा हुआ आटा काला क्यों पड़ता है और इसे लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखा जाए? अगर आपके साथ ऐसा होता है तो इस लेख में बताए गए टिप्स आटे को फ्रेश रखने में मददगार साबित हो सकते हैं.
आटे को खुला छोड़ देना
2 / 6गूंथे हुए आटे को अगर खुला छोड़ दिया जाए तो लगातार हवा लगती रहती है. इससे आटे में मौजूद कुछ ऑक्सीकरण की वजह से रंग बदल सकता है. लंबे समय तक खुला रहने पर ऊपर की लेयर गहरी और सूखी दिखाई दे सकती है. इसे भी पढ़ें- एक-एक कली छीलने का झंझट छोड़िए, लहसुन छीलने के ये देसी हैक्स बचाएंगे समय
आटे में नमी ज्यादा होना
3 / 6गूंथते समय पानी की मात्रा बहुत ज्यादा हो या आटे को ठीक तरह से स्टोर न किया जाए तो उसमें नमी बनी रहती है. गर्मी में लंबे समय तक रखने पर यह आटे की क्वालिटी को इफेक्ट कर सकती है.
कमरे या किचन में ज्यादा होना
4 / 6गर्म मौसम में गूंथा हुआ आटा कमरे के तापमान पर ज्यादा देर रखने से जल्दी खराब हो सकता है. खासकर गर्म वाले मौसम में बैक्टीरिया और दूसरे बैक्टीरिया भी पैदा हो जाते हैं. इससे आप बहुत ज्यादा इफेक्ट होता है.
एयरटाइट डिब्बे में न रखना
5 / 6अगर आप रात तक का आटा गूंथ रहे हैं तो एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. इससे आटे के अंदर हवा नहीं जाएगी और उसकी लेयर जल्दी नहीं सूखेगी. साथ ही, आप लंबे वक्त तक आटे को स्टोर करके रख सकते हैं.
ऊपर से हल्का तेल लगाना
6 / 6आटे की लेयर पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे अच्छी तरह कवर किया जा सकता है. इससे सीधे हवा लगने से आटा बच जाता है और जल्दी काला नहीं पड़ता. अगर आटा तुरंत इस्तेमाल नहीं करना है तो उसे ढककर फ्रिज में रखना बेहतर ऑप्शन है. इसे भी पढ़ें- लंबे समय तक जवां दिखने के लिए आंवला-एवोकाडो और क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये 4 फूड्स