Gas Cylinder Saver:1000 रुपये का LPG सिलेंडर 15 दिन में फुस्स? गैस बचाने के ये 5 हैक्स सीख लीजिए
Gas Cylinder Bachane Ke Tarike: सोशल मीडिया और बाजार में कई LPG Saver डिवाइस बिक रहे हैं, जिन्हें खरीदने के बजाय खाना बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें. कुकिंग हैबिट्स से सिलेंडर को काफी हद तक बचा सकते हैं.

How To Save Lpg Gas Cylinder: इन दिनों महंगाई अर्श पर है और गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं. मिडिल क्लास के लिए हर महीने सिलेंडर खरीदना वैसे ही मुश्किल है, लेकिन परेशानी तब ज्यादा बढ़ जाती है जब सिलेंडर 15 से 20 दिन ही चलता है. कई बार इसकी वजह सिलेंडर में कम गैस होना नहीं, बल्कि छोटी-छोटी गलतियां होती हैं जिन्हें अक्सर खाना बनाते वक्त किया जाता है. अगर आप कुछ स्मार्ट किचन हैक्स अपना लें तो गैस की खपत काफी कम हो सकती है.
गैस जलाने से पहले ही करें सारे काम
2 / 6कुछ लोग गैस जलाने के बाद मसाले निकालते हैं. सब्जियां धोते हैं या प्याज को काटते हैं. आप ऐसा ना करें क्योंकि इससे गैस बेवजह जलती रहती है और गैस बहुत ही जल्दी खत्म होती है. इसे भी पढ़ें-
हमेशा ढक्कन से पकाएं खाना
3 / 6बिना ढक्कन के खाना बनाने पर हीट बाहर निकलती रहती है और खाना पकने में ज्यादा समय लगता है. पैन या कड़ाही को ढककर पकाने से भाप अंदर रहती है और खाना जल्दी तैयार हो जाता है.
प्रेशर कुकर आएगा काम
4 / 6गैस पर जितनी देर खाना बनेगा, उतनी ही गैस खत्म होगी. इसलिए दाल, चावल, राजमा या सब्जियां खुले बर्तन में पकाने की बजाय प्रेशर कुकर में बनाएं. इससे खाना जल्दी पकता है और गैस कम खर्च होगी.
बर्नर को साफ रखें
5 / 6अगर गैस की लौ नीली की जगह पीली या लाल दिख रही है तो समझ जाएं कि बर्नर गंदा है. गंदे बर्नर ज्यादा गैस खपत करते हैं. महीने में कम से कम एक बार बर्नर साफ जरूर करें.
सही फ्लेम का करें इस्तेमाल
6 / 6छोटे बर्तन पर तेज फ्लेम रखने से काफी गैस बर्बाद होती है. इसलिए बर्तन और डिश के हिसाब से गैस का फ्लेम डिसाइड करें. खाना हमेशा मीडियम फ्लेम पर पकाएं, क्योंकि इससे गैस कम खर्च होगी. इसे भी पढ़ें-