लाख कोशिशों के बाद भी फट जाती है दही? आज ही अपनाएं ये ट्रिक्स  

Thick Curd: गर्मियों में अक्सर दही फट जाती है या कई बार जरूरत से ज्यादा खट्टी बनती है. अगर दही का जामन बार-बार फट रहा है तो इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से घर पर परफेक्ट जामन तैयार की जा सकती है.  

curd adding tips in gravy
1 / 6
क्यों फट जाती है दही? Image Credit- News24

Gadi Dahi Kaise Banaye: गर्मियों में अक्सर लोग दही खाते हैं और पेट को हल्का रखने के लिए छाछ भी पीते हैं. इसलिए मार्केट में डेयरी प्रोडक्ट्स की डिमांड ज्यादा बढ़ जाती है. हालांकि, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें दही घर पर जमाना पसंद होता है, लेकिन दही सही तरह से जम नहीं पाती. कई बार दही में पानी ज्यादा हो जाता है या कई बार पूरा दूध ही खराब हो जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

क्यों फट जाती है दही?

क्यों फट जाती है दही? 2 / 6

अक्सर दही खराब होकर फट जाती है और ऐसा बार-बार होता है तो आपको पुराने जामन का इस्तेमाल करना बंद करना होगा. कई बार पुराने दही खट्टी होने की वजह से ऐसा होता है. इसलिए फ्रेश दही का इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है.

विज्ञापन

दूध का तापमान सही रखना

दूध का तापमान सही रखना 3 / 6

दही जमाने के लिए दूध का सही तापमान होना बहुत जरूरी है. अगर दूध ज्यादा गर्म होगा तो जामन फट सकता है और अगर बहुत ठंडा होगा तो दही नहीं जमेगा. दूध को उबालने के बाद हल्का गुनगुना होने तक ठंडा करें, फिर जामन मिलाएं.

फ्रेश जामन का इस्तेमाल करना

फ्रेश जामन का इस्तेमाल करना 4 / 6

पुराना या बहुत ज्यादा खट्टा जामन दही का स्वाद बिगाड़ सकता है. इससे दही फटने का डर रहता है. हमेशा फ्रेश और अच्छी क्वालिटी वाला जामन इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

ज्यादा जामन डालने की गलती न करें

ज्यादा जामन डालने की गलती न करें5 / 6

कई लोग जल्दी दही जमाने के लिए ज्यादा जामन डाल देते हैं, लेकिन इससे दही खट्टा और पतला हो सकता है. एक लीटर दूध में 1 से 2 चम्मच जामन काफी होता है.

दही जमाते समय बर्तन न हिलाएं

दही जमाते समय बर्तन न हिलाएं6 / 6

दही जमने के दौरान बर्तन को बार-बार हिलाने से उसकी सेटिंग खराब हो सकती है. जामन लगाने के बाद बर्तन को एक जगह स्थिर रखें और उसे बार-बार खोलकर न देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन