सूटकेस का पासवर्ड नहीं है याद? घबराएं नहीं, ऐसे खोलें अपना बैग
Trolley Password Forgot: कई बार सूटकेस का पासवर्ड भूल जाते हैं. ऐसे में हमारे समझ नहीं आता क्या किया जाए, क्योंकि एक बार लॉक तोड़ने का बाद बैग बेकार हो जाता है. अगर आपके साथ ऐसा हुआ है तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.

Trolley Ka Password Bhool Jana: ट्रैवल के वक्त या सूटकेस निकालने के बाद कई बार इसका पासवर्ड याद नहीं रहता. हर कोशिश के बाद सूटकेस का पासवर्ड दिमाग से निकल जाता है. ऐसे में परेशानी होने लगती है कि सूटकेस को आखिर खोला कैसे जाए. अगर तोड़ लिया जाए तो महंगा सूटकेस बेकार हो जाता है. साथ ही, बैग में रखा सामान भी सेफ नहीं होता. हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान तरीकों की मदद से आप अपना सूटकेस खोल सकते हैं.
डिफॉल्ट पासवर्ड ट्राई करें
2 / 7ज्यादातर सूटकेस का डिफॉल्ट पासवर्ड 000, 0000 या 123 जैसी सेटिंग पर होता है. अगर आपने कभी पासवर्ड बदला नहीं है तो इन कॉम्बिनेशन को जरूर ट्राई करें. इसे भी पढ़ें- हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है तो ये 5 टेस्ट करवा लीजिए तुरंत, फिजीशियन ने दी सलाह
नंबर डायल को ध्यान से देखें
3 / 7सूटकेस के लॉक में लगे नंबर डायल को धीरे-धीरे घुमाएं. कई बार डायल के अंदर एक छोटी सी लाइन या गैप दिखाई देती है. जब सभी नंबर सही पोजिशन पर आते हैं तो यह गैप एक सीध में नजर आ सकता है.
हल्का प्रेशर डालकर नंबर बदलें
4 / 7लॉक के ओपन बटन या लैच पर हल्का दबाव बनाए रखें और एक-एक करके नंबर बदलते रहें. सही नंबर आने पर आपको थोड़ा क्लिक या ढीलापन महसूस हो सकता है, जिससे लॉक खुल सकता है.
सूटकेस के ब्रांड की हेल्प लें
5 / 7अगर ऊपर बताए गए तरीके काम नहीं करते हैं तो सूटकेस के ब्रांड की कस्टमर केयर से संपर्क करें. कई कंपनियां मॉडल नंबर के आधार पर लॉक रिसेट करने का तरीका बता देते हैं.
रीसेट बटन को चेक करें
6 / 7कुछ सूटकेस में लॉक के पास छोटा रीसेट बटन दिया जाता है.अगर लॉक खुल जाता है तो इस बटन की मदद से नया पासवर्ड सेट किया जा सकता है. हालांकि, लॉक बंद होने के बाद खुलना मुश्किल हो जाता है.
जब कुछ भी काम न आए
7 / 7अगर सूटकेस में बहुत जरूरी सामान है और कोई तरीका सफल नहीं हो रहा तो किसी प्रोफेशनल लॉकस्मिथ की मदद लें. वे लॉक को कम से कम नुकसान पहुंचा कर खोल सकते हैं. इसे भी पढ़ें- 45 के बाद चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? डाइट में शामिल करें ये फूड्स, दिखेंगी जवां