हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है तो ये 5 टेस्ट करवा लीजिए तुरंत, फिजीशियन ने दी सलाह
Feeling Tired All The Time: हर समय थकान महसूस करना या शरीर में कमजोरी लगना आम नहीं है. ऐसे में डॉक्टर से जानिए इस स्थिति में कौन से टेस्ट जरूर करवाने चाहिए.

Feeling Tired: अगर सुबह उठते ही शरीर में थकान महसूस होती है और विटामिन की गोली खा-खाकर आप परेशान हो गए हैं और कंडीशन नहीं सुधर रही है तो आपको कुछ टेस्ट जरूर करवाने चाहिए. डॉक्टर का कहना है कि हर समय थकान किसी पोषक तत्व की कमी से ही नहीं होती है बल्कि किसी गंभीर दिक्कत का संकेत हो सकती है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया कि अगर आप को भी हर समय थकान और कमजोरी (Weakness) महसूस होती है तो आपको यह 5 टेस्ट जरूर करवाने चाहिए.
CBC टेस्ट
2 / 7शरीर में खून की कमी है, संक्रमण है या कोई क्रोनिक कंडीशन पनपने लगी है, यह सब CBC टेस्ट यानी कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट से पता चल जाएगा.
थायराइड प्रोफाइल
3 / 7अगर आपको थायराउड स्लो होगा तो शरीर भी सुस्त पड़ने लगेगा. ऐसे में डॉक्टर की सलाह है कि आपको थायराइड का टेस्ट करवा लेना चाहिए.
विटामिन डी का टेस्ट
4 / 7अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो इससे भी हर समय थकान महसूस होने लगती है और शरीर में दर्द भी होता है.
विटामिन बी12 की कमी
5 / 7विटामिन बी12 की कमी हो जाने पर थकान होना, चक्कर आना, मूड खराब रहना और हाथ-पैरों में झनझनाहट होने जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.
HbA1c और ब्लड शुगर
6 / 7बार-बार थकान होना प्री-डायबिटीज के शुरुआती लक्षण होते हैं. आपका भी HbA1c बढ़ा है या शुगर से जुड़ी दिक्कत है तो HbA1c और ब्लड शुगर टेस्ट जरूर करवाएं.
इन बातों का रखें खास ध्यान
7 / 7थकान से निपटने के लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आप पूरी नींद लें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और अपने खानपान में सुधार करें. यह भी पढ़ें - त्वचा पर दिखने वाले ये 2 निशान देते हैं डायबिटीज का संकेत, डॉक्टर ने कहा हाई इंसुलिन लेवल को पहचानें इस तरह अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.