बालकनी में पीली ततैया का छत्ता कैसे कम करें? बरसात आने से पहले करें ये काम

Barish Mein Yellow Wasp Kaise Kam Kare: कई बार बालकनी में पीली ततैया अपना घर बना लेती हैं. ध्यान ना देने पर पूरा छत्ता नजर आने लगता है. हालांकि, इसे हटना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं. आप इन टिप्स की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं.

tataiyaa ke katne par kya kare
1 / 6
क्यों बनाती हैं बालकनी में छत्ता? Image Credit- News24

Yellow Wasp Prevent Tips: बरसात का मौसम आते ही घर की बालकनी, खिड़कियों और छज्जों के आसपास पीली ततैया अपने छत्ते बनाना शुरू कर देती हैं. शुरुआत में यह छत्ता छोटा दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही दिनों में इसका आकार बढ़ सकता है. ततैया का डंक दर्दनाक होता है और कई लोगों में एलर्जी की गंभीर समस्या भी पैदा कर सकता है. इसलिए इसे तुरंत हटाने के लिए ये टिप्स बहुत काम आ सकते हैं.

विज्ञापन

क्यों बनाती हैं बालकनी में छत्ता?

क्यों बनाती हैं बालकनी में छत्ता?2 / 6

कई बार ततैया बालकनी के कोने, एसी के पास की जगह, खिड़की की ग्रिल और छज्जे पर अपना घर बना लेती हैं. घोंसला बनाने के बाद उनका ढेर लग जाता है, क्योंकि उन्हें खाली जगह पर सुकून मिलता है. इसे भी पढ़ें- बर्फ पर चांदी रखने से क्या पता चलेगा? ये हैक जान लीजिए वरना कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया

विज्ञापन

शुरुआती में ही करें पहचान

शुरुआती में ही करें पहचान  3 / 6

अगर आपको बालकनी के किसी कोने में कागज जैसी सामग्री दिखाई दे तो यह ततैया के छत्ते की शुरुआत हो सकती है. शुरुआत में इसकी पहचान करें और हटाएं.

बालकनी को साफ रखें

बालकनी को साफ रखें 4 / 6

गंदी जगहों पर अक्सर ततैया अपनी जगह बना लेते हैं. इसलिए बालकनी को साफ रखें और फलों के छिलके और मीठी चीजें ज्यादा देर तक खुला ना रखें. इससे ततैया अपनी जगह बना सकती हैं.

विज्ञापन

पुदीना और नीम आएगा काम

पुदीना और नीम आएगा काम5 / 6

ततैया दूर भागती हैं इसलिए पानी में पुदीना या नीम का तेल मिलाकर बालकनी के कोनों में स्प्रे करें. अगर छत्ता है तो पत्ते डालकर रखें. कुछ ही दिनों में ये दूर भाग जाएंगे.

पौधे लगाएं

पौधे लगाएं 6 / 6

अगर आपकी बालकनी में बहुत सारे गमले हैं तो उनका ध्यान रखें और नहीं हैं तो नए पौधे लगाएं. साथ ही, सूखी पत्तियों और बेकार सामान को हटाते रहें. इससे ततैया का छत्ता नहीं बनेगा. इसे भी पढ़ें- रंग-बिरंगे पक्षियों और तितलियों से भर जाएगा आपका गार्डन, बस करें ये छोटे बदलाव

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन