रंग-बिरंगे पक्षियों और तितलियों से भर जाएगा आपका गार्डन, बस करें ये छोटे बदलाव

How To Attract Birds To Balcony: अगर आपका बहुत ही खूबसूरत गार्डन है, लेकिन फिर भी इसपर तितलियां नहीं आ रही हैं. गार्डन में सन्नाटा पड़ा हुआ है तो यह लेख आपकी मदद करेगा, क्योंकि यहां पर आपको बगीचे में पक्षियों को बुलाने के कुछ टिप्स बताए गए हैं.

plant for attarct bird
1 / 6
plant for attarct bird

Balcony Bird Feeder: बालकनी या छत का गार्डन घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है. यहां पर बैठकर न सिर्फ सुकून मिलता है, बल्कि नेचर को करीब से महसूस करने का भी मौका मिलता है. हालांकि, पहाड़ों जैसी बात नहीं आ पाती, क्योंकि वहां पर गार्डन पक्षियों से घिरा रहता है. अगर आप भी अपने गार्डन में पक्षियों को देखना चाहते हैं तो उन्हें बुलाने या अट्रैक्ट करने के लिए हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें. यकीनन पक्षियों की मधुर चहचहाहट माहौल को खुशनुमा बना देगी.

विज्ञापन

साफ पानी का बर्तन रखें

साफ पानी का बर्तन रखें2 / 6

गार्डन में कई जगह साफ पानी से भरा हुआ बर्तन रखें. इससे पक्षी अपनी प्यास बुझाने आ सकते हैं. कई बार गर्मी लगने पर नहाने का भी मौका ढूंढ सकते हैं. इसी तरह जब एक बर्ड जब गार्डन में आएगा और पानी रखा देखेगा. इसे भी पढ़ें- बर्फ पर चांदी रखने से क्या पता चलेगा? ये हैक जान लीजिए वरना कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया

विज्ञापन

दाना-पानी रखें

दाना-पानी रखें3 / 6

पानी के साथ-साथ खाने-पीने की चीजें भी रखें. आप चावल, बाजरा, रोटी, बीज या सूखे मेवे रख सकते हैं. ऐसा करने से धीरे-धीरे पक्षियों का आना शुरु हो जाएगा और आपका गार्डन चहकने लगेगा.

घोंसले के लिए जगह देखें

घोंसले के लिए जगह देखें4 / 6

गार्डन में घोंसले के लिए भी जगह बनाई जा सकती है. कबूतर या चिड़िया आकर अपना घर बना सकती हैं. आप बर्ड हाउस भी लगा सकते हैं, जिसे पत्तियों और शाखाओं से सजा सकते हैं.

विज्ञापन

तितली की पसंद के पौधे लगाएं

तितली की पसंद के पौधे लगाएं5 / 6

आप तितली की पसंद के पौधे लगा सकते हैं. इस दौरान मीठे रस से भरे फूल और इल्लियों का चयन करें. आप गेंदा, गुड़हल और जिनिया का पौधा लगाकर अपने गार्डन को सुंदर लुक दे सकते हैं.

पक्षियों को डराने वाली चीजें दूर रखें

पक्षियों को डराने वाली चीजें दूर रखें6 / 6

अपने गार्डन से पक्षियों को डराने वाली चीजें दूर रखें. बेहतर होगा कि आप गार्डन से केमिकल वाली चीजें, पुरानी CD, पुदीने का तेल या शोर-शराबे वाली चीजें हटा दें. इसे भी पढ़ें- छोटे बाथरूम को दें 5 स्टार जैसा लुक, बहुत कम बजट में हो जाएगा सारा काम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन