बर्फ पर चांदी रखने से क्या पता चलेगा? ये हैक जान लीजिए वरना कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया
Nakli Chandi Ki Pehchan Kaise Kare: बर्फ पर चांदी रखने से असली और नकली चांदी का पता लगाया जा सकताह है. यह एक तरह की वैज्ञानिक प्रणाली है, जिसे आइस क्यूब टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, इसे करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए.

Does Fake Silver Melt Ice: सोशल मीडिया ऐसी चीज है जिसपर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है. इन दिनों एक हैक बहुत ही वायरल हो रहा है जिसमें चांदी को बर्फ के ऊपर रखा जा रहा है. कहा जा रहा है इससे चांदी की क्वालिटी का पता आसानी से लगाया जा सकता है. अब सवाल यह है कि यह हैक आखिर है क्या और इसे अपनाने के लिए क्या करना होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिल सकते हैं.
बर्फ पर चांदी रखने से क्या होता है?
2 / 7अगर चांदी को बर्फ पर रखा जाए तो बर्फ उस जगह से धीरे-धीरे पिघलने लगता है. कई बार चांदी बर्फ पर चिपक जाती है, क्योंकि चांदी गर्मी को तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा सकती है. इसे भी पढ़ें- छोटे बाथरूम को दें 5 स्टार जैसा लुक, बहुत कम बजट में हो जाएगा सारा काम
असली चांदी का सिक्का क्या करेगा?
3 / 7जब आप असली चांदी का सिक्का, चेन या कोई दूसरी चीज बर्फ पर रखते हैं तो वह आसपास की गर्मी को तेजी से बर्फ तक पहुंचाने का काम करेगा. इसकी वजह से बर्फ थोड़ी तेजी से पिघलती हुई दिखाई देती है.
इससे असली और नकली चांदी की पहचान हो जाती है?
4 / 7केवल बर्फ वाला टेस्ट करके असली चांदी की पहचान नहीं की जा सकती है. कई बार कई दूसरी चीजें भी बर्फ को पिघलाने या बर्फ पर चिपक जाती हैं. इसलिए आप सिर्फ इसी आधार पर चांदी की क्वालिटी को चेक ना करें.
ज्वेलर या लैब टेस्ट जरूरी
5 / 7यह सिर्फ आपको असली और नकली चांदी का संकेत दे सकता है, लेकिन असली चांदी की पहचान करने के लिए ज्वेलर या लैब टेस्ट जरूरी है. आप लैब में जाकर अपनी चांदी का टेस्ट जरूर करवाएं.
लोग इस हैक को क्यों पसंद करते हैं?
6 / 7इस ट्रिक को करने के लिए किसी दूसरी चीज नहीं जरूरत नहीं होती. आप घर पर मौजूद बर्फ और चांदी की मदद से इस हैक को अपना सकते हैं.
चांदी की पहचान करने का तरीका
7 / 7अगर आप चांदी खरीद रहे हैं तो इसका हॉलमार्क, ज्लेरी और प्रोफेशनल टेस्ट जरूर करवाएं. साथ ही, खरीदारी के बाद बिल जरूर लें और इसे बहुत ही संभालकर रखें. इसे भी पढ़ें- रेड, येलो या पर्पल ड्रेस के साथ कौन-सी लिपस्टिक लगेगी बेस्ट? जानिए परफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन