भीषण गर्मी से सूख रहे हैं छत पर लगे सारे पौधे? तुरंत अपनाएं ये गार्डनिंग टिप्स

Nautapa Gardening Tips: गर्मी में अक्सर पौधे सूख जाते हैं, लेकिन सही तरीके से देखभाल की जाए तो परेशान काफी हद तक कम की जा सकती है. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से पौधों को हरा भरा रखा जा सकता है.

how to prevent plants dry during nautapa
1 / 7
how to prevent plants dry during nautapa

Summer Gardening Tips: गर्मी में पौधे सूखने का डर रहता है. इस मौसम में पूरे साल की मेहनत बेकार हो जाती है और पैसे भी बर्बाद हो जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान पौधों की नमी छीन लेते हैं, जिससे वे जल्दी सूखने लगते हैं. कई बार रोज पानी देने के बाद भी पौधों की पत्तियां मुरझाई हुई नजर आती हैं. अगर आपके टैरेस गार्डन के पौधे भी गर्मी में खराब हो रहे हैं तो कुछ आसान गार्डनिंग टिप्स अपनाकर उन्हें फिर से हरा-भरा बनाया जा सकता है.

विज्ञापन

सुबह या शाम को ही दें पानी

सुबह या शाम को ही दें पानी2 / 7

गर्मियों में दोपहर के समय पौधों में पानी डालने से मिट्टी जल्दी गर्म हो जाती है और पानी भी तेजी से उड़ जाता है. इसलिए पौधों को सुबह जल्दी या शाम को सूरज ढलने के बाद पानी दें. इससे मिट्टी लंबे समय तक नम बनी रहती है. इसे भी पढ़ें- रूई जैसी मुलायम रोटी बनानी है तो आजमाकर देख लीजिए ये 6 हैक्स

विज्ञापन

पौधों की मिट्टी में करें मल्चिंग

पौधों की मिट्टी में करें मल्चिंग3 / 7

मल्चिंग यानी मिट्टी के ऊपर सूखे पत्ते, नारियल का बुरादा या घास बिछाना. इससे मिट्टी की नमी जल्दी खत्म नहीं होती और जड़ों को ठंडक मिलती है. यह तरीका गर्मियों में पौधों को बचाने के लिए बेहद असरदार माना जाता है.

धूप से बचाने के लिए लगाएं ग्रेनाइट

धूप से बचाने के लिए लगाएं ग्रेनाइट4 / 7

छत पर लगे पौधों पर सीधी धूप पड़ने से पत्तियां जलने लगती हैं. ऐसे में ग्रीन नेट या पतले कपड़े की मदद से पौधों को हल्की छांव दें. इससे पौधों को पर्याप्त रोशनी भी मिलती रहेगी और वे झुलसेंगे भी नहीं.

विज्ञापन

ज्यादा छोटे गमलों का इस्तेमाल न करें

ज्यादा छोटे गमलों का इस्तेमाल न करें5 / 7

छोटे गमलों की मिट्टी बहुत जल्दी सूख जाती है. गर्मियों में बड़े गमलों का इस्तेमाल करें ताकि मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रहे. साथ ही गमलों में ड्रेनेज होल जरूर होना चाहिए.

मिट्टी सूखी ना रहने दें 

मिट्टी सूखी ना रहने दें 6 / 7

पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी डालना ठीक नहीं है. इसलिए बेहतर होगा कि आप मिट्टी की नमी को बरकरार रखें. गीली मिट्टी पत्तों को नमी देती रहेगी, जिससे परेशानी नहीं होगी और गमला आसानी से गर्मी सहन कर लेगा.

विज्ञापन

ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें 

ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें 7 / 7

पौधे को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें. इससे मिट्टी में नमी बरकरार रहेगी और फूल सूखेंगे भी नहीं. इससे पौधे मजबूत बने रहते हैं और गर्मी को बेहतर तरीके से झेल पाते हैं. इसे भी पढ़ें- दोपहर तक टैंक का पानी उबल जाता है? तुरंत अपनाएं ये देसी टिप्स, पूरे दिन मिलेगा ठंडा पानी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन