रूई जैसी मुलायम रोटी बनानी है तो आजमाकर देख लीजिए ये 6 हैक्स

Soft chapati: रोटी अगर मुलायम हो तो खाने का मजा ही कुछ और होता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह मुलायम और स्वादिष्ट रोटी बनाई जा सकती है. ये टिप्स आपके बेहद काम आएंगे.

How to make soft roti
1 / 7
How to make soft roti

Soft Roti Tips: अगर आपकी रोटियां सख्त बनती हैं और कुछ देर बाद चबाने में मुश्किल लगती हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान किचन हैक्स अपनाकर आप घर पर रूई जैसी मुलायम और फूली हुई रोटियां बना सकते हैं. सही आटा गूंथने से लेकर बेलने और सेंकने तक के छोटे-छोटे तरीके रोटियों का स्वाद और टेक्सचर पूरी तरह बदल सकते हैं. खास बात यह है कि ये टिप्स अपनाने से रोटियां लंबे समय तक नरम बनी रहती हैं. आइए जानते हैं मुलायम रोटी बनाने के 5 आसान हैक्स.

विज्ञापन

गुनगुने पानी से गूंथें आटा

गुनगुने पानी से गूंथें आटा2 / 7

रोटी का आटा हमेशा गुनगुने पानी से गूंथें. इससे आटा ज्यादा सॉफ्ट बनता है और रोटियां मुलायम निकलती हैं.  ध्यान रहे आटा न ज्यादा कड़ा हो और न ही बहुत ढीला.

विज्ञापन

आटे को दें आराम

आटे को दें आराम3 / 7

आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 15 से 20 मिनट ढककर रखें. इससे ग्लूटन अच्छे से सेट हो जाता है और रोटियां बेलने में आसान होने के साथ ज्यादा नरम बनती हैं.

थोड़ा तेल या घी मिलाएं

थोड़ा तेल या घी मिलाएं4 / 7

आटा गूंथते समय उसमें थोड़ा सा तेल या घी मिला दें. इससे रोटियों में नमी बनी रहती है और वे जल्दी सख्त नहीं होतीं.

विज्ञापन

पहले ही गर्म कर लें तवा

पहले ही गर्म कर लें तवा 5 / 7

तवा पहले से गर्म होगा तो उसपर रोटी डालने के बाद वह ठीक तरह से पकेगी और देर तक पकते हुए कड़ी नहीं होगी.

मीडियम आंच पर सेंकें

मीडियम आंच पर सेंकें6 / 7

रोटी को हमेशा मीडियम आंच पर सेंकें. तेज आंच पर रोटी जल्दी जल सकती है और सख्त हो जाती है, जबकि सही तापमान पर रोटी अच्छी तरह फूलती है.

विज्ञापन

सेंकने के बाद करें ये काम

सेंकने के बाद करें ये काम7 / 7

रोटी बनने के तुरंत बाद उस पर हल्का घी लगाएं और उसे कपड़े या ढके हुए डिब्बे में रखें. इससे रोटियां लंबे समय तक रूई जैसी मुलायम बनी रहती हैं. यह भी पढ़ें -एसिडिटी हो तो एक चम्मच खा लीजिए ये हरे बीज, एक्सपर्ट ने कहा पेट को मिल जाएगी राहत

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन