Lauki Noodles Recipe: कभी ट्राई किए हैं लौकी के नूडल्स? जानिए घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Lauki Noodles: अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो इस बार लौकी के नूडल्स बनाकर देखें. यह डिश आपको अजीब लग सकती है, लेकिन स्वाद ऐसा है कि बार बार बनाना पसंद करेंगे.

Lauki Noodles Kaise Banaye
1 / 6
लौकी के नूडल्स बनाने के लिए सामग्री

Lauki Noodles Kaise Banaye: आजकल रोटी से ज्यादा लोग फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी इसी लिस्ट हैं और नूडल्स फेवरेट हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको नूडल्स की नई और आसान रेसिपी बताएंगे लेकिन यह डिश अनहेल्दी नहीं होगी बल्कि हेल्दी होगी. जी हां, आप लौकी के नूडल्स घर पर तैयार कर सकते हैं, जिसमें आपको कैलोरी कम, पानी और फाइबर भरपूर मात्रा मिलेगी.  

विज्ञापन

लौकी के नूडल्स बनाने के लिए सामग्री

लौकी के नूडल्स बनाने के लिए सामग्री2 / 6

आपको 1 लौकी, प्याज, शिमला मिर्च, 1 गाजर, लहसुन की कलियां, अदरक, हरी मिर्च, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, नमक, तिल या ऑलिव ऑयल या हरा धनिया तैयार करके रखें. इसे भी पढ़ें- दही में पानी मिलाकर पीने से क्या होता है? जानिए शरीर को मिलने वाले 5 बड़े फायदे

विज्ञापन

स्टेप 1

स्टेप 1 3 / 6

सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें. अब स्पाइरलाइजर या जुलियन पिलर की मदद से उसे नूडल्स जैसी लंबी स्ट्रिप्स में काट लें.

स्टेप 2

स्टेप 2 4 / 6

एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें लहसुन और अदरक डालकर हल्का भून लें. अब प्याज डालें और 2 मिनट तक पकाएं.

विज्ञापन

स्टेप 3

स्टेप 35 / 6

अब लौकी के नूडल्स डालें और 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. ध्यान रखें कि इन्हें ज्यादा देर न पकाएं, वरना ये बहुत नरम हो जाएंगे.

स्टेप 4

स्टेप 46 / 6

अब सोया सॉस, चिली सॉस, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया या स्प्रिंग ऑनियन डालकर गर्मागर्म सर्व करें. इसे भी पढ़ें-  ़बरसाती बुखार के क्या लक्षण हैं? जानिए वर्षा ऋतु में कैसे रखें अपना ख्याल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन