दही में पानी मिलाकर पीने से क्या होता है? जानिए शरीर को मिलने वाले 5 बड़े फायदे

Curd Water Benefits: दही में पानी मिलाकर पीना भले ही स्वाद में बेकार लगे, लेकिन यह मिश्रण सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है. अगर इसका सेवन किया जाए तो हेल्थ को काफी फायदेमंद माना जाता है.

Curd Water Benefits:
1 / 6
Curd Water Benefits:

Dahi Mein Pani Dalkar Peena: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए हाइड्रेट रखना जरूरी है. इसके लिए उन चीजों का सेवन करते हैं, जिनकी तासीर ठंडी होती है. दही शरीर को ठंडा रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसके फायदे भी शरीर को बहुत मिलते हैं, लेकिन यह डोज डबल हो सकता है. कई एक्सपर्ट का मानना है कि अगर दही में पानी मिला दिया जाए और फिर सेवन किया जाए तो परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है. आप दही में सादा पानी या फिर छाछ को मिला सकते हैं.

विज्ञापन

पाचन तंत्र को रखना जरूरी

पाचन तंत्र को रखना जरूरी  2 / 6

दही में पानी मिलाकर पीने से पेट को काफी फायदा होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. दही में पानी मिलाकर पीने से गैस, अपच, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. इसे भी पढ़ें- पुरुषों के पेशाब में खून आने के क्या कारण हैं? जानिए किस बीमारी का हो सकता है संकेत

विज्ञापन

शरीर की गर्मी दूर करना

शरीर की गर्मी दूर करना3 / 6

गर्मियों में शरीर काफी गर्म रहता है और अगर धूप में जा रहे हैं तो दही की जरूरत पड़ती ही है. इसलिए आप भी दही का सेवन करें और पानी मिलाकर पिएं. इससे डिहाइड्रेशन की समस्या से राहत मिल सकता है.

इम्यूनिटी को मजबूत करना

इम्यूनिटी को मजबूत करना4 / 6

गर्मियों में अक्सर कुछ खाया नहीं जाता. इसलिए लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. इसे मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन करना बेस्ट हो सकता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-बी और अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं.

विज्ञापन

मोटापे से छुटकारा मिलना

मोटापे से छुटकारा मिलना 5 / 6

दही में पानी मिलाकर बनाई गई छाछ कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसलिए इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. साथ ही, बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है.

पीने का सही तरीका

पीने का सही तरीका  6 / 6

सबसे पहले एक कटोरी में दही निकालें और अच्छी तरह से फेंट लें. फिर पानी को डालें और भुना जीरा, काला नमक और पुदीना डालकर सेवन करें. बहुत ज्यादा नमक या चीनी मिलाने से बचें, वरना फायदा नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन