हीट स्ट्रेस की चपेट में आए दिल्ली के ये इलाके, भीषण गर्मी से बुरा हुआ लोगों का हाल

दिल्ली की आधी आबादी जिन इलाकों में रह रही है वो हीट स्ट्रेस की चपेट में आ चुके हैं. लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. रिपोर्ट्स इन इलाकों को सबसे संवेदनशील बता रही हैं.

Hottest areas in Delhi
1 / 6
Hottest areas in Delhi

इस साल गर्मी अपने चरम पर है. हर दिन एक नए चैलेंज की तरह मालूम होता है जिसमें तापमान पहले से कई ज्यादा बढ़ता हुआ दिखता है. वहीं, नौतपा शुरू होने से गर्मी की मार और तेज पड़ रही है. दिल्ली के भू सतह तापमान के आधार पर जारी रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली का 75 फीसदी इलाका इस समय हीट स्ट्रेस से दोचार हो रहा है. ये वो इलाके हैं जहां तामपान सबसे ज्यादा बताया जा रहा है.

विज्ञापन

हीट स्ट्रेस की चपेट में हैं ये इलाके

हीट स्ट्रेस की चपेट में हैं ये इलाके 2 / 6

पेड़ों की कमी वाले इलाके हीट स्ट्रेस की चपेट में सबसे ज्यादा हैं. इन इलाकों में धूप सीधा दीवारों पर लगती है और दीवारें हीट को सोख लेती हैं जिससे कमरा भट्टी की तरह तपने लगता है. बुध विहार, सुलेमान नगर, सैद उल अजाब, प्रेम नगर, किराड़ी, शिव विहार, नीलोठी, महावीर एनक्लेव और प्रताप विहार जैसे अनेक इलाके गर्मी से तप रहे हैं.

विज्ञापन

किन इलाकों में और बढ़ सकती है गर्मी

किन इलाकों में और बढ़ सकती है गर्मी 3 / 6

विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (CSE) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सबसे रिहायशी इलाके, बगैर किसी योजना के बसी कॉलोनी और औद्योगिक क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में आने वाले हैं. ये वो इलाके हैं जहां हरियाली ना के बराबर है. इस चलते इन इलाकों में गर्मी अपने चरम पर होगी.

45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान

45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान 4 / 6

भू-सतह तापमान डाटा के अनुसार, दिल्ली के 98 फीसदी हिस्से में कभी ना कभी 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार 75.78 फीसदी क्षेत्र पिछले 6 सालों में हीट स्ट्रेस की चपेट में आया है.

विज्ञापन

पेड़ों और जलाशयों में आई कमी

पेड़ों और जलाशयों में आई कमी5 / 6

सैटेलाइट विश्लेषण की रिपोर्ट कहती है कि दिल्ली के ग्रीन कवर और जलाशय कवर में पहले की तुलना में कमी आई है. यह गर्मी बढ़ने का एक बड़ा कारण है.

राहत में कौन से इलाके हैं

राहत में कौन से इलाके हैं 6 / 6

दिल्ली के ऐसे कुछ ही इलाके हैं जहां थोड़ी-बहुत राहत की स्थिति है. इनमें सिविल लाइंस, मॉडल टाउन, रोहिणी, वसंत विहार, हौज खास और मयूर विहार जैसे क्षेत्र हैं क्योंकि यहां पेड़-पौधे ज्यादा हैं और इसीलिए गर्मी थोड़ी कम है. यह भी पढ़ें - 45 डिग्री सेल्सियस पर क्या होता है? मानव शरीर पर कैसा असर डालेगी ये गर्मी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन