पुरानी साड़ी फेंकने के बजाय ऐसे बनाएं खूबसूरत पर्दे, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदे?
Old Saree Reuse: अगर आपकी अलमारी में साड़ी का ढेर लग गया है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको इससे खूबसूरत पर्दे बनाने के आसान टिप्स साझा कर रहे हैं.

Purani Saree Se Parde Kaise Banaye: महिलाओं को साड़ी पहनने का बहुत शौक होता है. इसलिए वो हर मौके पर कुछ ना कुछ नया खरीदकर लाते हैं. कई बार उनका फैशन पुराना हो जाता है या फिर हम उन्हें पहनना बंद कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं पुरानी साड़ियों की मदद से आप अपने घर को शानदार और रॉयल लुक दे सकते हैं? खासकर खूबसूरत पर्दे बनाने के लिए पुरानी साड़ियां एक बेहतरीन ऑप्शन हैं. इससे आपके न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि आपका घर अच्छा भी लगेगा.
सही साड़ी का करें सेलेक्ट करें
2 / 6पर्दा बनाने के लिए जरूरी है कि सही साड़ी का चुनाव करना. आप अपनी अलमारी से अच्छे फैब्रिक और अच्छे प्रिंट वाली साड़ी ले सकते हैं. सिल्क, जॉर्जेट, कॉटन, बनारसी या शिफॉन साड़ी पर्दों के लिए शानदार लगती हैं. इसे भी पढ़ें- गर्मी में पूल पार्टी का मजा न बन जाए सजा! क्लोरीन वाला पानी आंखों को कर सकता है डैमेज
नाप के हिसाब से करें कटिंग
3 / 6साड़ी सेलेक्ट करने के बाद खिड़की का नाप लें. खिड़की या दरवाजे की लंबाई और चौड़ाई के हिसाब से साड़ी को नाप लें. इसके बाद जरूरत के अनुसार, साड़ी की कटिंग करें. अगर साड़ी पतली है तो उसके पीछे कॉटन कपड़ा लगाकर पर्दों को थोड़ा मजबूत बनाया जा सकता है.
बॉर्डर से दें डिजाइनर लुक
4 / 6पुरानी साड़ी के बॉर्डर को अलग करके पर्दों के किनारों पर लगाएं. इससे पर्दे बिल्कुल डिजाइनर और महंगे दिखेंगे. गोल्डन या एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर वाले पर्दे घर को ट्रेडिशनल और एलिगेंट टच देते हैं.
पर्दों में लगाएं लेस और टैसल
5 / 6अगर आप पर्दों को और स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो उनमें लेस, टैसल या छोटे-छोटे पोम-पोम लगा सकते हैं. इससे पर्दे भी बेहद अच्छे नजर आते हैं और आपका कमरा भी खूबसूरत नजर आता है.
पर्दे को दें फाइनल लुक
6 / 6पर्दे डिजाइन करने के बाद आप खिड़की या दरवाजे के हिसाब से लटका दें. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत से आप घर के हर कोने को सुंदर लुक दिया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- कौन सा बेहतर है, छाछ या लस्सी? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं दोनों में अंतर



















