क्या आपका दूध असली है? जानिए मिलावटी दूध की पहचान कैसे की जा सकती है

Dudh Mein Milawat Kaise Pehchane: आजकल बाजार में मिलावटी दूध की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कई बार दूध में पानी, डिटर्जेंट, स्टार्च, सिंथेटिक या अन्य केमिकल मिलाए जाते हैं, जिससे इसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है. 

Dudh Mein Milawat Kaise Pehchane
1 / 7
मिलावटी दूध पीने से क्या होगा?  Image Credit- News24

Fake Milk Identify: दूध हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. इसके बिना गुजारा नहीं है, क्योंकि सुबह उठते ही लोगों को चाय चाहिए होती है. दूध की डिमांड को देखते हुए उसमें भी मिलावट की जाने लगी है. इसलिए इसकी पहचान करना जरूरी है. हम आपको आसान और कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से दूध में मिलावट की पहचान की जा सकती है.

विज्ञापन

मिलावटी दूध पीने से क्या होगा? 

मिलावटी दूध पीने से क्या होगा? 2 / 7

मिलावटी दूध पीने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. दूध में मौजूद केमिकल और अशुद्धियां पेट दर्द, दस्त, उल्टी, एलर्जी और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं. इसे भी पढ़ें- कोल्हापुरी एग करी रेसिपी: घर पर ऐसे बनाएं महाराष्ट्र की मसालेदार और स्वादिष्ट डिश

विज्ञापन

बूंद टेस्ट से करें पहचान 

बूंद टेस्ट से करें पहचान 3 / 7

किसी साफ और चिकनी जगह पर दूध की एक से दो बूंद डालें. अगर दूध धीरे-धीरे नीचे की ओर बहे और पीछे सफेद निशान छोड़ दे, तो यह शुद्ध हो सकता है.

झाग पर ध्यान दें

झाग पर ध्यान दें4 / 7

झाग से मिलावटी दूध की पहचान की जा सकती है. हिलाने के बाद अगर दूध में मोटे झाग बना रहे तो इसमें डिटर्जेंट की मिलावट हो सकती है. इसलिए झाग पर काफी ध्यान दें.

विज्ञापन

उबालकर देखें

उबालकर देखें5 / 7

शुद्ध दूध के ऊपर उबालने के बाद मलाई की लेयर आने लगती है. अगर दूध में सिंथेटिक चीजें मिलाई जाती हैं तो उसकी मलाई और स्वाद काफी अलग होता है.

स्टार्च की जांच करें 

स्टार्च की जांच करें 6 / 7

दूध के ठंडा होने पर उसमें आयोडीन की कुछ बूंदें डालें. अगर दूध का रंग नीला हो जाए तो उसमें स्टार्च की मिलावट हो सकती है.

विज्ञापन

टेस्ट और खुशबू से पहचान

टेस्ट और खुशबू से पहचान7 / 7

शुद्ध दूध का स्वाद हल्का मीठा होता है. अगर दूध में साबुन जैसी खुशबू आए या स्वाद अजीब लगे तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है. इसे भी पढ़ें- नाश्ते में ट्राई करें सॉफ्ट और स्वादिष्ट पड्डू, जानिए पूरी रेसिपी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन