नाश्ते में ट्राई करें सॉफ्ट और स्वादिष्ट पड्डू, जानिए पूरी रेसिपी

How To Make Paduu: पड्डू एक आसान और स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय डिश है जिसे बैटर, कुछ सब्जियों और हल्के तड़के के साथ घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. यह नाश्ते और स्नैक दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प है.

Paddu Appe Paniyaram Recipe
1 / 7
Paddu Appe Paniyaram Recipe

Paddu Recipe: दक्षिण भारत का लोकप्रिय स्नैक पड्डू बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है. इसे पनियारम, अप्पे (Appe), गुलियप्पा, बुग्गा, तुलु और गुंडपोंगलु जैसे नामों से भी जाना जाता है. पड्डू नाश्ते या शाम की चाय के साथ आसानी से बनाया जा सकता है. यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही बेहद हल्का होता है जिससे पेट में भारीपन महसूस नहीं होता. ऐसे में यहां जानिए किस तरह आप मिनटों में पड्डू तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

बैटर तैयार करें

बैटर तैयार करें2 / 7

पड्डू बनाने के लिए इडली-डोसा बैटर का इस्तेमाल करें. यदि बैटर तैयार नहीं है तो चावल और उड़द दाल को भिगोकर पीस लें और कुछ घंटों के लिए फर्मेंट होने दें.

विज्ञापन

तड़का लगाएं

तड़का लगाएं3 / 7

एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का भून लें. इससे पड्डू का स्वाद और भी बढ़ जाता है. तैयार तड़के को बैटर में मिला दें. चाहें तो इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, धनिया पत्ती या शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं.

पड्डू पैन गर्म करें

पड्डू पैन गर्म करें4 / 7

पड्डू बनाने वाले विशेष पैन या अप्पे पैन को गैस पर रखें और हर खांचे में थोड़ा-सा तेल डालें.

विज्ञापन

बैटर डालें

बैटर डालें5 / 7

हर खांचे में बैटर भरें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं. जब नीचे की तरफ सुनहरा रंग आ जाए तो पड्डू को पलट दें.

दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं

दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं6 / 7

पड्डू को दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह पकाएं ताकि वह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बने.

विज्ञापन

चटनी के साथ परोसें

चटनी के साथ परोसें7 / 7

गरमा-गरम पड्डू को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें. यह स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता पूरे परिवार को पसंद आएगा. यह भी पढ़ें -बिना धूप लगाए भी बनाया जा सकता है हरी मिर्च का अचार, बस 10 मिनट में बनकर हो जाएगा तैयार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन