कोल्हापुरी एग करी रेसिपी: घर पर ऐसे बनाएं महाराष्ट्र की मसालेदार और स्वादिष्ट डिश

Kolhapuri Egg Curry Recipe: कोल्हापुरी एग करी महाराष्ट्र की मशहूर डिश है. यह मसालेदार डिश है और इसे अपने तीखे स्वाद और खास मसालों के लिए जाना जाता है.

Kolhapuri Egg Curry Recipe Easy
1 / 7
Kolhapuri Egg Curry Recipe Easy

Kolhapuri Egg Curry Recipe Easy: अगर आप अंडे से बनने वाली नई और स्वादिष्ट डिश ट्राई करना चाहते हैं तो कोल्हापुरी एग करी एक बेहतरीन विकल्प है. महाराष्ट्र के कोल्हापुर क्षेत्र की यह खास रेसिपी अपने तीखे मसालों और गाढ़ी ग्रेवी के लिए मशहूर है. भुने हुए मसालों, नारियल और उबले अंडों से तैयार यह करी खाने में बेहद लाजवाब लगती है. इसे आप रोटी, पराठा, भाकरी या चावल के साथ परोस सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं घर पर टेस्टी कोल्हापुरी अंडा करी कैसे बनाते हैं.

विज्ञापन

कोल्हापुरी अंडा करी बनाने का मसाला

कोल्हापुरी अंडा करी बनाने का मसाला 2 / 7

कोल्हापुरी अंडा करी बनाने के लिए आपको 6 उबले अंडे, 2 बारीक कटे प्याज, 2 टमाटर, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 बड़े चम्मच तेल, एक छोटा चम्म हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार और हरा धनिया चाहिए होगा.

विज्ञापन

ऐसे बनेगा कोल्हापुरी मसाला

ऐसे बनेगा कोल्हापुरी मसाला 3 / 7

मसाले में आपको 2 बड़े चम्मच सूखा नारियल, एक बड़ा चम्मच सफेद तिल, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच सौंफ, 4 से 5 सूखी लाल मिर्च, 4-5 काली मिर्च, 2 लौंग और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी की जरूरत होगी. इन सभी मसालों को हल्का भूनें और ठंडा होने पर पानी डालकर पेस्ट बना लें.

तैयार करें अंडे

तैयार करें अंडे 4 / 7

अंडों को उबाल लें. अब उबले हुए अंडे में बीच में हल्का कट लगा लें. इन अंडों को अब सुनहरा होने तक भुन लेना है.

विज्ञापन

ग्रेवी बनाएं

ग्रेवी बनाएं 5 / 7

कड़ाही में तेल डालर प्याज डालें. अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और फिर टमाटर डालकर पका लें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और तैयार कोल्हापुरी मसाला डालकर 5 मिनट भून लें. आपकी करी तैयार है. इसमें पानी और नमक जरूरत के अनुसार मिला लें.

अंडे डालें

अंडे डालें 6 / 7

तैयार करी में अंडे डालकर 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर पका लें. इससे मसालों का स्वाद निखरकर आता है.

विज्ञापन

परोसें इस तरह

परोसें इस तरह 7 / 7

आखिर में एग करी में धनिया डालकर गार्निश करें. कोल्हापुरी एग करी को आप चावल, रोटी या पराठे के साथ परोस सकते हैं. यह भी पढ़ें – गर्मियों में अंडे खाने चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट ने बताया इस मौसम में Eggs खाने पर क्या होता है अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन