Bra Strap Hack: अब कपड़ों से बाहर नहीं दिखेगी ब्रा स्ट्रैप, परफेक्ट फिट के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक
Hide Bra Strap: इसलिए अगली बार किसी ड्रेस के साथ ब्रा स्ट्रैप नजर आने की परेशानी हो तो इन आसान ट्रिक्स को आजमाकर देखें. सही फिट और आउटफिट के हिसाब से स्ट्रैप को एडजस्ट करने से लुक ज्यादा साफ-सुथरा नजर आ सकता है.

Bra Strap Hide In Back: कई बार हम अपनी पसंद की ड्रेस या टॉप तो पहन लेते हैं, लेकिन कई बार इसके नेक डीप होते हैं. इसकी वजह से ब्रा की स्ट्रैप बार-बार कंधे से बाहर नजर आने लगती है. खासकर स्लीवलेस, ऑफ-शोल्डर या चौड़े गले वाले कपड़ों के साथ यह समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है. इससे पूरा लुक भी थोड़ा अजीब लगने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हर बार नई ब्रा खरीदने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से ब्रा स्ट्रैप को अपनी जगह पर रखा जा सकता है और कपड़ों के अंदर छुपाया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान ब्रा स्ट्रैप हैक्स.
स्ट्रैप क्लिप का करें इस्तेमाल
2 / 6बाजार में मिलने वाली छोटी ब्रा स्ट्रैप क्लिप इस समस्या का आसानी से हल निकाला जा सकता है. इसे ब्रा की दोनों स्ट्रैप के बीच पीछे की तरफ लगाया जाता है, जिससे स्ट्रैप कंधों पर ज्यादा अंदर की ओर आ जाती हैं. इस ट्रिक को ऐसी ड्रेस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें कंधे का हिस्सा थोड़ा खुला हो. इसे भी पढ़ें- सिर में ड्राइनेस के कारण होती है खुजली तो बनाकर लगा लीजिए ये हाइड्रेटिंग हेयर मास्क, स्कैल्प को मिल जाएगी नमी
सेफ्टी पिन से स्ट्रैप को करें फिक्स
3 / 6अगर आपके पास स्ट्रैप क्लिप नहीं है तो छोटी सेफ्टी पिन भी काम आ सकती है. कपड़े के अंदर की तरफ स्ट्रैप को हल्के से फिक्स किया जा सकता है, ताकि वह बार-बार बाहर न आए. हालांकि, पिन लगाते वक्त ध्यान रखें कि वह स्किन को न चुभे या कपड़े को नुकसान न पहुंचाए.
स्ट्रैप की लंबाई सही रखें
4 / 6कई बार स्ट्रैप बाहर निकलने की वजह गलत फिटिंग होती है. अगर स्ट्रैप बहुत ढीली है तो वह कंधे से नीचे खिसक सकती है. इसलिए ब्रा पहनने के बाद स्ट्रैप को इतना एडजस्ट करें कि वह आरामदायक रहे और कंधे पर अपनी जगह बनी रहे.
क्लिप वाली ब्रा का करें चुनाव
5 / 6अगर आप अक्सर स्लीवलेस या अलग-अलग नेकलाइन वाले कपड़े पहनती हैं तो कन्वर्टिबल ब्रा भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसमें स्ट्रैप को अलग-अलग तरीके से लगाने की होती है, जिससे आउटफिट के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है.
कपड़ों के अंदर ब्रा स्ट्रैप होल्डर लगाएं
6 / 6कुछ ड्रेस और टॉप में अंदर की तरफ छोटे स्ट्रैप होल्डर या लूप दिए होते हैं. अगर आपके कपड़े में यह सुविधा नहीं है तो टेलर से छोटे हुक या लूप लगवाए जा सकते हैं. इससे ब्रा स्ट्रैप कपड़े के अंदर अपनी जगह पर बनी रहती है और बाहर दिखाई देने की संभावना कम हो जाती है. इसे भी पढ़ें- Balcony Decor: कम बजट में बालकनी को दें खूबसूरत लुक, अपनाएं ये आसान आइडियाज