Balcony Decor: कम बजट में बालकनी को दें खूबसूरत लुक, अपनाएं ये आसान आइडियाज

How To Decorate Balcony: सिर्फ सजावटी चीजें जोड़ने से बालकनी खूबसूरत नहीं दिखेगी. जरूरी सामान, पुराने डिब्बे और इस्तेमाल में न आने वाली चीजों को हटाना भी जरूरी है. कम सामान और सही तरीके से चीजें छोटी बालकनी को भी ज्यादा खुला और साफ-सुथरा दिखा सकते हैं. 

How To Decorate Balcony
1 / 6
बालकनी को दें खूबसूरत लुक देने के आइडियाज. Image Credit- Gemini

घर की बालकनी को साफ रखना ही काफी नहीं है, बल्कि उसकी डेकोरेशन पर भी ध्यान देना जरूरी है. हालांकि, उसका लुक काफी नजर आता है तो उसे खूबसूरत बनाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ बजट-फ्रेंडली चीजों की मदद से आप बालकनी को एक आरामदायक कॉर्नर में बदल सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए महंगे फर्नीचर या बड़े बदलाव की जरूरत नहीं पड़ती.

विज्ञापन

पौधों से सजाएं बालकनी

पौधों से सजाएं बालकनी2 / 6

बालकनी को फ्रेश और खूबसूरत लुक देने का सबसे आसान तरीका है पौधे लगाना. आप छोटे गमलों में मनी प्लांट, एलोवेरा, स्नेक प्लांट या दूसरे इंडोर-आउटडोर पौधे लगा सकते हैं. जगह कम हो तो फ्लोर पर गमले रखने के बजाय हैंगिंग प्लांटर या वर्टिकल प्लांट स्टैंड का इस्तेमाल करें. इसे भी पढ़ें- Old Bottle Reuse: पुरानी कांच की बोतल को फेंके नहीं, घर में इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

विज्ञापन

पुरानी चीजों को दें नया इस्तेमाल

पुरानी चीजों को दें नया इस्तेमाल3 / 6

घर में रखी पुरानी बोतलें, लकड़ी के बॉक्स, टोकरी या छोटे डिब्बों को फेंकने के बजाय इन्हें बालकनी डेकोर में इस्तेमाल किया जा सकता है. इन्हें पेंट करके प्लांटर बनाया जा सकता है. इससे बालकनी को यूनिक लुक मिलेगा और डेकोरेशन का खर्च भी कम रहेगा.

फेयरी लाइट्स से बढ़ाएं रौनक

फेयरी लाइट्स से बढ़ाएं रौनक4 / 6

अगर आप शाम के समय बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो फेयरी लाइट्स एक अच्छा ऑप्शन हैं. इन्हें रेलिंग, दीवार या पौधों के आसपास लगाया जा सकता है. हल्की रोशनी बालकनी को कोजी माहौल देती है.

विज्ञापन

छोटा सा बैठने का कॉर्नर बनाएं

छोटा सा बैठने का कॉर्नर बनाएं5 / 6

बालकनी में जगह हो तो एक छोटी फोल्डिंग चेयर, फ्लोर कुशन या मैट रखकर बैठने की जगह बनाई जा सकती है. महंगे सोफा सेट की बजाय घर में मौजूद कुशन और पुराने कपड़ों से बने कवर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

छोटी दीवार को बनाएं डेकोरेशन स्पेस

छोटी दीवार को बनाएं डेकोरेशन स्पेस 6 / 6

अगर बालकनी की किसी दीवार पर जगह खाली है तो वहां छोटे वॉल प्लांटर, फोटो फ्रेम, मिरर या हैंडमेड डेकोरेटिव पीस लगाए जा सकते हैं, हालांकि, दीवार पर चीजें लगाने से पहले यह जरूर देखें कि उन्हें सही तरीके से लगाया गया है या नहीं. इसे भी पढ़ें- World Bamboo Day: बांस को ‘ग्रीन गोल्ड’ क्यों कहा जाता है? इसके इन इस्तेमालों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन