घर पर कैसे लगाएं अनार का मिनी पौधा? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

Pomegranate Plant: अगर आप घर पर अनार का पौधा लगाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको कुछ ऐसा स्टेप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से पॉट में भी पौधा लगाया जा सकता है.

how to grow pomegranate plant at home
1 / 7
गमले में मिनी अनार का पौधा कैसे उगाएं. Image Credit- News24

Anar Ka Paudha Kaise Lagaye: अनार एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसलिए यह मार्केट में बहुत ही महंगे मिलते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसका पौधा घर पर आसानी से लगाया जा सकता है. आप पॉट में अनार का पौधा लगा सकते हैं, बस आपको सही तरीका मालम होना चाहिए.  

विज्ञापन

सही पौधा या बीज चुनें

सही पौधा या बीज चुनें2 / 7

अनार का पौधा लगाने के लिए आप नर्सरी से अनार का पौधा खरीद सकते हैं, वरना बीज मिट्टी में लगा सकते हैं. मिट्टी में लगाने के लिए बीज फ्रेश होने चाहिए. इसे भी पढ़ें- बर्फ पर चांदी रखने से क्या पता चलेगा? ये हैक जान लीजिए वरना कहेंगे पहले क्यों नहीं बताया

विज्ञापन

सही गमले का चुनाव करें

सही गमले का चुनाव करें3 / 7

मिनी अनार के पौधे के लिए 12 से 16 इंच का गमला सही रहता है. आप गमले में ड्रेनेज होल जरूर चेक करें और मिट्टी को पानी देते रहना भी जरूरी है.

मिट्टी तैयार करें

मिट्टी तैयार करें4 / 7

गमले का चुनाव करने के बाद मिट्टी तैयार करें. मिट्टी में गोबर मिलाएं और रेत या कोकोपीट भी इस्तेमाल करें. चूने के मिश्रण से पौधे की जड़ों को पर्याप्त पोषण और हवा मिलती है.

विज्ञापन

पौधा लगाने का तरीका

पौधा लगाने का तरीका5 / 7

सबसे पहले गमले में तैयार मिट्टी भरें और फिर बीच में छोटा गड्ढा बनाएं. इस दौरान बीज मिट्टी दबाकर पौधे को स्थिर करें. पानी डालकर सही जगह पर रख दें.

पानी कब दें?

पानी कब दें?6 / 7

अनार के पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. साथ ही, अगर आपको मिट्टी सूखी लगे तो ही पानी डालें. ज्यादा पानी डालने से पौधा मर जाता है.

विज्ञापन

कब आएंगे फल?

कब आएंगे फल?7 / 7

आपको पौधे का ध्यान रखना है और 1 महीने का बाद फल नजर आने लगेंगे. हालांकि, इसके पौधे की ग्रोथ हल्की हो सकती है. इसलिए थोड़ा सब्र रखें और पौधे में पानी डालते रहें. इसे भी पढ़ें- जब प्लेन में पीना बैन तो क्यों सिगरेट दांतों में दबाकर खड़ी रहती हैं चीन की एयर होस्टेस?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन