जब प्लेन में पीना बैन तो क्यों सिगरेट दांतों में दबाकर खड़ी रहती हैं चीन की एयर होस्टेस?
Why Air Hostesses Hold Chopstick: एयर होस्टेस बनना आसान काम नहीं है. यहां तक पहुंचने के लिए हर इंसान को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. एक लंबी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है. हालांकि, हमारे देश की एयर होस्टेस की ट्रेनिंग चीन से काफी अलग है.

Air Hostess Hold Cigarette: एयर होस्टेस नाम पाने के लिए बहुत ही मेहनत करनी पड़ती है. एक लंबी ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है और इस दौरान ट्रैवलर्स की सेफ्टी से लेकर हर वक्त मुस्कुराने और प्रोफेशनल बिहेवियर पर जोर दिया जाता है. ऐसा हर ट्रेनिंग में किया जाना आम है, लेकिन अगर चीन की बात की जाए तो चीन में एयर होस्टेस बनने की ट्रेनिंग के दौरान कुछ ट्रेनी को घंटों तक अपने दांतों के बीच पेन, पेंसिल, सिगरेट और चॉपस्टिक दबाकर खड़ा रहना पड़ता है? यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन ऐसा किया जाता है, क्योंकि आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
कैसे की जाती है यह ट्रेनिंग?
2 / 6एयर होस्टेस को ट्रेनिंग के दौरान मुस्कुराने का सही तरीका, चेहरे के भाव और लंबे वक्त तक खड़े रहने का तरीका बताया जाता है. साथ ही, फ्लाइट और एयर होस्टेस से जुड़े तमाम रूल्स बनाए जाते हैं. इसे भी पढ़ें- रेड, येलो या पर्पल ड्रेस के साथ कौन-सी लिपस्टिक लगेगी बेस्ट? जानिए परफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन
आखिर सिगरेट का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
3 / 6ऐसा चीन में होता है और वहां के कुछ एविएशन ट्रेनिंग संस्थानों में ट्रेनी एयर होस्टेस को चेहरे पर सही मुस्कान बनाए रखने के लिए एक सिगरेट या किसी पतली चीज का इस्तेमाल करते हैं. इससे उन्हें मुस्कुराने का सही तरीका पता लगता है.
एयर होस्टेस के लिए मुस्कान क्यों है जरूरी?
4 / 6एयर होस्टेस का काम सिर्फ लोगों को खाना-पीना सर्व करना नहीं होता, बल्कि लोगों को कंफर्टेबल महसूस करना भी होता है. एक मुस्कान लोगों पर अच्छा असर डालती है और एयरलाइन की सेवा को खास बनाती है.
क्या सिर्फ चीन में होती है ऐसी ट्रेनिंग?
5 / 6चॉपस्टिक या सिगरेट वाली ट्रेनिंग चीन से ही लोकप्रिय हुई है, लेकिन दुनिया भर की कई एयरलाइंस अपने कर्मचारियों को बॉडी लैंग्वेज, स्माइल मैनेजमेंट से जुड़ी चीजों पर ध्यान देने की कोशिश करते हैं.
हाई स्पीड ट्रेन के लिए भी दी जाती है ट्रेनिंग
6 / 6चीन में इस तरह की ट्रेनिंग सिर्फ एयर होस्टेस को नहीं दी जाती, बल्कि हाई स्पीड ट्रेनों में काम करने वाले तमाम लोगों को भी दी जाती है. कुछ लोग इसे सिगरेट पीने से लिंक करते हैं, लेकिन यह ट्रेनिंग का एक तरीका होता है. इसे भी पढ़ें- छोटे बाथरूम को दें 5 स्टार जैसा लुक, बहुत कम बजट में हो जाएगा सारा काम



















