चावल कभी नहीं बढ़ाएगा वजन और शुगर! बस बदलना होगा आपको खाने का तरीका; गट हेल्थ होगी बूस्ट
क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो वजन बढ़ने या ब्लड शुगर बढ़ने के डर से चावल से तौबा कर चुके हैं? सोशल मीडिया पर अक्सर चावल को सेहत का 'विलेन' बनाकर पेश किया जाता है, लेकिन सच इससे कोसों दूर है. एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन के हवाले से लिखा है कि समस्या चावल में नहीं, बल्कि उसे खाने के तरीके में है. उनके मुताबिक, अगर आप सही कॉम्बिनेशन, सही समय और सही तापमान पर चावल खाते हैं, तो यह न केवल आपकी गट हेल्थ को सुधारता है, बल्कि आपको बेहतर नींद दिलाने में भी मदद करता है.

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो वजन बढ़ने या ब्लड शुगर बढ़ने के डर से चावल से तौबा कर चुके हैं? सोशल मीडिया पर अक्सर चावल को सेहत का 'विलेन' बनाकर पेश किया जाता है, लेकिन सच इससे कोसों दूर है. एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन के हवाले से लिखा है कि समस्या चावल में नहीं, बल्कि उसे खाने के तरीके में है. उनके मुताबिक, अगर आप सही कॉम्बिनेशन, सही समय और सही तापमान पर चावल खाते हैं, तो यह न केवल आपकी गट हेल्थ को सुधारता है, बल्कि आपको बेहतर नींद दिलाने में भी मदद करता है. (AI Image)
पकाते समय डालें फैट
2 / 7चावल को पकाते समय उसमें एक चम्मच घी मिलाना इसे सेहतमंद बनाने का पहला कदम है. यह पेट भरने का अहसास बढ़ाता है और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है. (AI Image)
पकाएं और ठंडा करें
3 / 7अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो गरम चावल के बजाय उसे ठंडा करके खाएं. पके हुए चावल को रात भर फ्रिज में रखने से उसमें 'रेसिस्टेंट स्टार्च' बनता है, जो गट हेल्थ और शुगर कंट्रोल के लिए बेहतरीन है. (AI Image)
खाने का क्रम बदलें
4 / 7चावल खाने से पहले फाइबर (सलाद/सब्जियां) और प्रोटीन (दाल/दही/अंडा) खाएं. अंत में प्रोटीन के साथ चावल खाएं, इससे आप कम मात्रा में चावल खाएंगे और पेट भी भरा रहेगा. (AI Image)
क्वांटिटी और टाइमिंग
5 / 7एक बार में मुट्ठी भर से ज्यादा चावल न खाएं. एक्सपर्ट के अनुसार, दिन में चावल की मात्रा ज्यादा और रात में कम होनी चाहिए, लेकिन इसे पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है. (AI Image)
बेहतर नींद के लिए
6 / 7जिन लोगों को रात में नींद न आने की समस्या है, उन्हें डिनर में चावल जरूर शामिल करना चाहिए. यह मस्तिष्क में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाकर नींद की गुणवत्ता सुधारता है. (AI Image)
फर्मेंटेड राइस
7 / 7इडली, डोसा और चावल की कांजी जैसे फर्मेंटेड ऑप्शन गट हेल्थ के लिए वरदान हैं. यह पारंपरिक तरीका आज भी कई सेलिब्रिटीज की पहली पसंद है. (AI Image)