ब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! रिसर्च में सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

अगर आपको भी लगता है कि ब्रेकअप के बाद महिलाएं ज्यादा टूट जाती हैं तो आपको वियना यूनिवर्सिटी की रिसर्च जरूर पढ़नी चाहिए. इसमें बताया गया है कि ब्रेकअप के बाद पुरुषों का दिल ज्यादा टूटता है.

men suffer more emotionally from breakups than women

प्यार या रिश्ते पर पुरुष ज्यादा निर्भर हो जाते हैं और ब्रेकअप के बाद उदास रहने रहते हैं. Image Credit- AI

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि किसी भी रिश्ते को लेकर महिलाएं ज्यादा इमोशनल होती हैं और उन्हें ज्यादा तकलीफ होती है. मगर ऐसा नहीं है क्योंकि मनोविज्ञान के एक नई रिसर्च में बताया गया है कि हकीकत इससे काफी अलग है, क्योंकि रिश्ता टूटने के बाद महिलाओं से ज्यादा पुरुष हार्ट होते हैं. उनका दिल ज्यादा उदास हो जाता है और उन्हें चीजों को भूलने में काफी वक्त लग जाता है. माइकल विल्सन की एक रिसर्च में बताया गया है कि कि रिश्ता टूटने के बाद पुरुषों ज्यादा आत्महत्या करते हैं. रिसर्च में आगे बताया गया है कि एक लड़के के लिए पार्टनर सिर्फ एक साथी नहीं होता, बल्कि दोस्त या परिवार से सबसे ज्यादा भरोसेमंद इंसान होता है. उन्हें साथी से ही इमोशनल सपोर्ट मिलता है, जिससे खुलकर बात करने का मन करता है.  

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टनर से मिलता है इमोशनल स्पोर्ट

वियना यूनिवर्सिटी के रिसर्चर आइरिस वारिंग का कहना है कि रिश्ते को लेकर चलती आ रही सोच से हकीकत काफी अलग है. रिश्ता खत्म होने के बाद महिलाओं से ज्यादा पुरुष टूट जाते हैं. वारिंग ने कि 50 से ज्यादा रिसर्च और मेटा एनालिसिस को लेकर यह बात कही है. रिसर्च में बताया गया है कि प्यार और रिश्तों पर पुरुष ज्यादा निर्भर हो जाते हैं और ब्रेकअप के बाद उदास हो जाते हैं. 

जल्दी करते हैं प्यार का इजहार

पुरुष पहले प्यार का इजहार करने, ब्रेकअप के बाद दर्द सहने और हर मोड़ पर ज्यादा इमोशनल हो जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि रिश्ता खत्म होने के बाद पुरुषों का सपोर्ट सिस्टम टूट जाता है. साथ ही, सिंगल रहने या शादी न होने पर पुरुष ज्यादा बैचेन रहते हैं. 

विज्ञापन

रिश्ता पहले तोड़ती हैं महिलाएं

प्यार का इजहार पुरुष ज्यादा करते हैं, लेकिन डेटा के मुताबिक 70 परसेंट महिलाएं तलाक या कोई रिश्ता खत्म करने की पहल पहले करती हैं. जहां महिलाएं धीरे-धीरे नई शुरुआत करती हैं, वहीं पुरुष अकेलेपन, स्ट्रेस और नशे जैसी आदतों में पड़ जाता है. कुछ पुरुष तो शादी ही नहीं करते हैं और रिश्ता के नाम से ही दूर भागते हैं. 

विज्ञापन

पुरुषों की जिंदगी पर असर 

रिसर्च में बताया गया है कि पुरुष आत्महत्या ज्यादा करते हैं. आंकड़ों के मुताबिक, 42 परसेंट पुरुष ने अपनी जिंदगी को रिश्ता टूटने के बाद खत्म कर ली. वहीं, महिलाओं में खुदकुशी की दर 22 परसेंट देखी गई. इसके बावजूद, सोसायटी में पुरुषों को धोखेबाज और कम इमोशनल होने वाला इंसान समझा जाता है.

विज्ञापन

Source- lancaster

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ