Ganesh Visarjan से पहले घर में कर लें ये छोटे-छोटे बदलाव, पूरा माहौल दिखेगा बदला हुआ

गणेश विसर्जन पर घर को नया लुक देने के लिए महंगी डेकोरेशन करना जरूरी नहीं है. आप कुछ चीजों में बदलाव करके घर का पूरा लुक चेंज कर सकते हैं जैसे- फूल लगाना, नई रंगोली बनाना, दीये सजाना आदि से माहौल अच्छा हो सकता है.

how to decorate home before ganesh visarjan 2026
1 / 6
पौधों से बनाएं नेचुरल डेकोरेशन. Image Credit- Gemini

गणेश उत्सव के दौरान जिस तरह बप्पा के स्वागत के लिए घर सजाया जाता है, उसी तरह विसर्जन से पहले पूजा की जाती है और घर को सुंदर लुक दिया जाता है. बता दें, गणेश जी का विसर्जन कुछ लोग आज और कुछ लोग कल के दिन करेंगे. ऐसे में घर को सुंदर लुक देने के लिए आपको लंबे-चौड़े बजट की जरूरत नहीं है. आप घर या पूजा वाले कोने में छोटे-छोटे बदलाव करके माहौल को नया और खूबसूरत लुक दे सकते हैं. इसके लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है. फूल, पत्तियां, कपड़े, दीये और घर में मौजूद पुरानी चीजों की मदद से पूजा की जगह को आसानी से रिफ्रेश किया जा सकता है.

Advertisment

पुराना बैकड्रॉप बदलकर लगाएं नया कपड़ा

पुराना बैकड्रॉप बदलकर लगाएं नया कपड़ा2 / 6

अगर गणपति की स्थापना के वक्त आपने कोई कपड़ा या पर्दा बैकड्रॉप के तौर पर लगाया था तो उसे विसर्जन से पहले उसे बदल दें. घर में मौजूद साड़ी, दुपट्टे या कॉटन के खूबसूरत कपड़े को बैकड्रॉप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे बिना ज्यादा मेहनत के पूरा पूजा कॉर्नर अलग नजर आएगा. इसे भी पढ़ें- त्योहारों पर चाहिए निखरी त्वचा तो बेसन में ये 2 चीजें मिलाकर बनाएं फेस पैक, हफ्ते में एक बार लगाने पर ही खिल उठेगी स्किन

विज्ञापन

फूलों से पूजा घर करें डेकोरेट

फूलों से पूजा घर करें डेकोरेट  3 / 6

गेंदा, गुलाब या दूसरे ताजे फूलों की छोटी-सी माला बनाकर बप्पा के आसपास या बैकड्रॉप पर लगाएं. अगर ज्यादा फूल नहीं हैं तो फूलों की पंखुड़ियों से छोटी रंगोली भी बनाई जा सकती है. नेचुरल फूलों से डेकोरेट करने पर पूजा वाली जगह का लुक काफी फ्रेश नजर आता है.

दरवाजे पर नया तोरण लगाएं

दरवाजे पर नया तोरण लगाएं 4 / 6

विसर्जन से पहले घर के दरवाजे पर आम के पत्तों या कपड़े से बना नया तोरण लगा सकते हैं. इससे घर के अंदर आते ही अलग फेस्टिवल वाइब आएगी. आप चाहें तो पुराने कपड़े के छोटे टुकड़ों को जोड़कर DIY तोरण भी बना सकते हैं. बाकी घर से भी इसे खरीदा जा सकता है.

विज्ञापन

पौधों से बनाएं नेचुरल डेकोरेशन

पौधों से बनाएं नेचुरल डेकोरेशन5 / 6

घर में छोटे इनडोर प्लांट्स हैं तो उन्हें पूजा वाले स्थान के दोनों तरफ रख सकते हैं. फूलों और हरे पौधों का कॉम्बिनेशन पूजा की जगह को फ्रेश और नेचुरल लुक देगा. पौधों को बाद में भी घर में रखा जा सकता है, इसलिए यह डेकोरेशन दोबारा इस्तेमाल की जा सकती है, बस आपको बहुत ही ध्यान से रखना होगा.

थर्मोकोल की जगह नेचुरल चीजें रखें

थर्मोकोल की जगह नेचुरल चीजें रखें 6 / 6

विसर्जन से पहले डेकोरेट में नया प्लास्टिक या थर्मोकोल जोड़ने के बजाय कपड़ा, कागज, बांस, जूट, फूल और पत्तियों जैसी चीजों का इस्तेमाल करें. 2026 की कई डेकोरेशन गाइड में भी थर्मोकोल की जगह पेपर, फैब्रिक, बांस और नेचुरल सामग्री इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है. इसे भी पढ़ें- बार-बार मांजने के बाद भी कप पर लगे रह गए हैं चाय के दाग, तो इन ट्रिक्स से करके देखें साफ

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन