बार-बार मांजने के बाद भी कप पर लगे रह गए हैं चाय के दाग, तो इन ट्रिक्स से करके देखें साफ

Kitchen Cleaning Remedies: चाय पीने के बाद कप के अंदर जमी भूरी परत कई बार सामान्य धुलाई से भी नहीं हटती. अगर आपके कप पर भी ऐसे निशान पड़ गए हैं तो कुछ आसान घरेलू तरीके इस समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं.

Tea Stains On Cup

कप के अंदर जमी चाय की परत को हटाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय. AI Generated Image

विज्ञापन

Tea Stains Cleaning Tips: ज्यादातर घरों में सुबह-शाम चाय जरूर पी जाती है. चाय पीते-पीते रोज इस्तेमाल होने वाले कप बाहर से तो बिल्कुल साफ रहते हैं लेकिन अंदर की तरफ हल्की भूरी सी परत जमने लगती है जो देखने में अच्छी नहीं लगती है. खासकर अगर कप हल्के या फिर सफेद रंग का है तब तो यह निशान बहुत ज्यादा साफ दिखता है. कप को अच्छे से धोने के बाद भी ये दाग (Tea Stains) नहीं जाते हैं लेकिन अब आपको कप को घंटों रगड़ने की जरूरत नहीं है. बस रसोई की ही कुछ चीजों की मदद से उस पर जमी परत ढीली हो सकती है फिर उसे आप हल्के हाथों से साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन से घरेलू नुस्खे कप की चाय वाली परत से छुटकारा दिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें- किचन के सिंक में लग गए हैं पानी के दाग और दिखने लगी है गंदगी तो इस घोल से करें साफ, घर पर तैयार करें इस तरह

विज्ञापन

बेकिंग सोडा आएगा काम

चाय के कप को साफ करने के लिए सबसे पहले 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) में थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लीजिए. उसके बाद इस पेस्ट को कप के अंदर जमी भूरी परत पर लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दीजिए ताकि चाय की सूखी परत ढीली हो जाए. इसके बाद मुलायम स्पंज की मदद से हल्के हाथ से इसे रगड़ लीजिए और पानी से धो लीजिए. कप को बहुत जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है.

सफेद सिरके की मदद लें

कप को सफेद सिरके (White Vinegar) की मदद से साफ करने के लिए सबसे पहले चाय के कप में थोड़ा सा सफेद सिरका और उतनी ही मात्रा में पानी डालकर कम से कम उसे 10 से 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। ये तरीका पुराने चाय के निशान के लिए बहुत कारगर हो सकता है या फिर तब जब चाय का दाग केवल एक जगह नहीं बल्कि पूरे कप के अंदर हो. इसके बाद कप को पानी की मदद से अच्छे तरीके से धो लीजिए ताकि सिरके की गंध उसमें न रह जाए.

विज्ञापन

नींबू के छिलके को फेंकने से पहले ऐसे करें इस्तेमाल

चाय पीने के बाद नींबू का कटा हुआ छिलका लेकर उससे कप के अंदर के हिस्से को दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ लीजिए. अगर चाय के दाग पुराने हैं तो पहले उस पर थोड़ा पानी लगाकर नरम कर लीजिए. ये तरीका हल्के और ताजे दाग के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है.

विज्ञापन

नमक और नींबू का जुगाड़ आ सकता है काम

एक कटोरी में नींबू की कुछ बूंदें ले लीजिए और इसी में थोड़ा महीन नमक मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए. अब इस पेस्ट को कप के अंदर दाग वाले हिस्से पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए फिर उसके बाद स्पंज की मदद से साफ कर लीजिए.

विज्ञापन

दाग हटाने के बाद ये गलती न करें

  • चाय के दाग को हटाने के बाद साफ कप को अच्छी तरह धोकर फिर उसके बाद सुखाकर ही रखिए.
  • अगर कप में चाय बच गई है तो उसे ज्यादा देर तक ऐसे ही न छोड़ें बल्कि उसे साफ करके रखें, ताकि चाय के दाग अंदर न पड़ें.
  • कप को साफ करने के लिए तार वाला खुरदरा जूना न यूज करें, वरना कप के ऊपर खरोंच पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें – कबूतरों को बालकनी से भगाने के लिए रेलिंग पर टांग दीजिए यह एक चीज, Pigeons आस-पास भी नहीं भटकेंगे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ