त्योहारों पर चाहिए निखरी त्वचा तो बेसन में ये 2 चीजें मिलाकर बनाएं फेस पैक, हफ्ते में एक बार लगाने पर ही खिल उठेगी स्किन

Besan For Glowing Skin: त्वचा को निखारने के लिए पार्लर के महंगे फेशियल्स ही नहीं बल्कि घर पर बनने वाले सस्ते फेस पैक्स भी असरदार साबित हो सकते हैं. यहां जानिए बेसन से किस तरह से फेस पैक बनाकर तैयार किए जा सकते हैं.

Besan Face Pack

त्वचा को निखार देगा बेसन का फेस पैक. AI Generated Image

विज्ञापन

Besan Face Packs: हमारी रसोई में कुछ हो या ना हो लेकिन बेसन जरूर होता है. इस बेसन से स्वादिष्ट पकवान बनाकर तो खाए ही जाते हैं, साथ ही इसका इस्तेमाल त्वचा को निखारने में भी किया जाता है. आज के समय में ही नहीं बल्कि दादी-नानी अपने जमाने से त्वचा पर बेसन लगाती आ रही हैं. बेसन से स्किन को एक्सफोलिएटिंग गुण मिलते हैं और बेसन त्वचा की डेड स्किन सेल्स को निकालकर उसे निखारता है और टैनिंग (Tanning) को भी दूर करता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बेसन से फेस पैक्स बनाकर लगाए जा सकते हैं. खासकर त्योहारी सीजन में हफ्ते में एक बार बेसन के ये फेस पैक्स लगाए जाएं तो चेहरे पर फेशियल जैसा ग्लो आ सकता है.

यह भी पढ़ें – Latest Mehendi Designs: अनंत चतुर्दशी पर लगानी है मेहंदी तो यहां देख लीजिए लेटेस्ट डिजाइन, हाथों की बढ़ जाएगी खूबसूरती

Advertisment

निखरी त्वचा के लिए बेसन फेस पैक्स | Besan Face Packs For Glowing Skin

बेसन, हल्दी और दही

बेसन के इस फेस पैक से त्वचा पर जमी टैनिंग हटती है. इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में गाढ़ा पेस्ट बनाने जितना दही और एक चुटकीभर हल्दी मिला लें. इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटा लें. इस फेस पैक से धूप के कारण त्वचा पर नजर आने वाली टैनिंग कम होती है और इससे चेहरे की डेड स्किन सेल्स निकलती हैं सो अलग.

बेसन, चंदन और दही

विज्ञापन

ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) के लिए इस फेस पैक का भी कमाल का असर दिखता है. बेसन, दही और चंदन का पाउडर एकसाथ मिलकर स्किन को ब्राइटनिंग गुण देता है, त्वचा पर जमे एक्सेस ऑयल को हटाता है और त्वचा को मुलायम भी बना देता है. एक चम्मच बेसन, एक चम्मच चंदन और एक से डेढ़ चम्मच दही मिलाकर इस पेस्ट को तैयार करें. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. इस फेस पैक को धोने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें.

बेसन, नीम पाउडर और गुलाबजल

विज्ञापन

स्किन पर एक्ने की दिक्कत होती है और अक्सर ही फुंसियां निकलती हैं तो इस फेस पैक को लगाकर देखें. 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच नीम का पाउडर और कंसिस्टेंसी के अनुसार गुलाबजल मिलाकर फेस पैक बना लें. इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर फैलाकर लगाएं. खासकर एक्ने जहां ज्यादा होते हैं उस हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. पेस्ट के बाद स्किन को मॉइस्चराइज कर लें.

बेसन, अंडा और शहद

विज्ञापन

बेसन का फेस पैक अगर अंडे और शहद के साथ तैयार किया जाए तो इससे स्किन को एंटी-एजिंग गुण भी मिल सकते हैं. एंटी-एजिंग फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन में एक अंडे का सफेद हिस्सा और एक चम्मच शहद लेकर मिलाना होगा. अंडे के सफेद हिस्से को चम्मच से फेंटते हुए झागदार कर लें. अब इसमें बेसन और शहद डालकर मिलाएं और चेहरे पर लगा लें. 20 मिनट के करीब इस फेस पैक को लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से धोकर हटा लें. त्वचा से फाइन लाइंस कम होने में मदद मिल सकती है.

फेस पैक लगाते समय ध्यान रखें ये बाद

विज्ञापन
  • किसी भी नए फेस पैक को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें.
  • पैच टेस्ट करने के बाद अगर फेस पैक त्वचा के लिए सेफ हो तभी इसे चेहरे पर लगाएं.
  • चेहरे को धोने के बाद पोंछ लें. अब त्वचा पर फेस पैक लगाएं.
  • फेस पैक बहुत जल्दी ना छुड़ाएं और इस बात का भी ध्यान रखें कि फेस पैक बहुत ज्यादा देर तक लगाकर ना रखें नहीं तो त्वचा जरूरत से ज्यादा ड्राई हो सकती है.
  • फेस पैक को अच्छे से पानी से धोते हुए छुड़ाएं, सूखे पैक को त्वचा पर जोर-जोर से ना घिसें.
  • फेस पैक हटाने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

यह भी पढ़ें- हेयर फॉल, डैंड्रफ या ड्राई हेयर? जानिए किस समस्या में कौन सा प्रोडक्ट लगाएं?

 अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ