बिना भारी मशीनों के गंदे सोफा कवर होंगे चकाचक, घर की इन चीजों से करें सफाई

घर में रखे सोफे रखे-रखे गंदे हो जाते हैं और उसे साफ करने के बारे में जब भी सोचा जाता है, तो दिमाग में 2 चीजें सबसे पहले आती है. एक खर्च ज्यादा होगा और दूसरा कि मेहनत बहुत लगेगी. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से घर में रखें गंदे सोफे को साफ कर सकते हैं.

SOFA
1 / 8
सोफे के कवर कैसे साफ करें? (Image: AI)

भारत में अब त्योहारों की सीजन करीब है. नवरात्रों से लेकर दीवाली तक कई महत्वपूर्ण त्योहार कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएंगे, जिसको लेकर सफाई करना बहुत जरूरी हो जाता है. हालांकि, सोफे के कवर की सफाई कैसे घर पर कर सकते हैं, ये सवाल अक्सर पूछा जाता है. आइए आपको बताते हैं आसान घरेलू उपाय.  

विज्ञापन

सोफे की सफाई सबसे मुश्किल

सोफे की सफाई सबसे मुश्किल2 / 8

एक तरफ घर के कोनों, पंखे आदि की सफाई आसानी से हो जाती है. लेकिन घर में रखे सोफे की सफाई करना सबसे मुश्किल होता है. सोफे को साफ करने में न सिर्फ मेहनत ज्यादा लगती है, बल्कि भारी मशीनों का इस्तेमाल भी करना पड़ जाता है, जिसे रेंट करने में खर्चा ज्यादा होता है.

विज्ञापन

वैक्यूम क्लीनर का करें इस्तेमाल

वैक्यूम क्लीनर का करें इस्तेमाल3 / 8

सोफे कई अच्छे से सफाई के लिए सबसे पहले वैक्यूम क्लीनर से ऊपर की धूल हटा दें, ताकि जब आप गिली सफाई करें, तो ये धूल चिपके न रहे और सफाई अच्छे से हो सके.

सोफे के कवर की गीली सफाई

सोफे के कवर की गीली सफाई4 / 8

सोफे के कवरों की गीली सफाई के लिए आमतौर पर भारी मशीनों का सहारा लेना पड़ता है, जो लिक्विड, घिसाई आदि तकनीक से सोफो को चकाचक करते हैं. लेकिन कुछ घरेलू टिप्स से भी आप सफाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये काम पहले करें

ये काम पहले करें5 / 8

सफाई के लिए पहले धूल साफ करें और फिर गर्म पानी में शैंपू या डिटर्जेंट मिलाएं. और साथ ही, बेकिंग सोडा, सफेद सिरका भी पानी में डाल दें. याद रखें कि सफाई के लिए सूती के कपड़े या फिर स्पंज का इस्तेमाल करना होगा.

हल्के हाथों से करें सफाई?

हल्के हाथों से करें सफाई?6 / 8

अब पानी के घोल में स्पंज या फिर कपड़े को डालें और अच्छे और निचोड़कर सोफे के कवर की सतह पर हल्के हाथों से चलाएं. आप देखेंगे की सतह से गंदगी साफ होने लगेगी.

विज्ञापन

दूसरे कपड़े से भी करें सफाई

दूसरे कपड़े से भी करें सफाई7 / 8

गंदगी साफ करने के लिए जिस कपड़े का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उसके अलावा एक और साफ कपड़ा लें और फिर उसे पानी में भिगाकर निचोड़ लें. अब उस कपड़े की मदद से सोफे के कवर को पोंछें. ऐसा करने से झाग और ऊपर चिपकी गंदगी निकल जाएगी.

इस बात का ध्यान रखें

इस बात का ध्यान रखें8 / 8

किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले उसे टेस्ट जरूर करें, क्योंकि ज्यादा हार्ड नुस्खा सोफे के कपड़े की रंगत पर असर डाल सकता है. बेहतर रहेगा कि आप पहले सोफे के कवर के किसी छोटे हिस्से में मिश्रण को इस्तेमाल करें और अगर किसी तरह की परेशानी न दिखे तो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: लकड़ी की पुरानी अलमारी या मेज साफ करने के ये हैक्स हैं बेस्ट, यहां जानिए घर पर फर्नीचर क्लीनर कैसे बनाएं  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन