घर पर पानी का मटका कैसे साफ करें? इस ट्रिक से फ्रिज से भी ठंडा पानी देने लगेगा Matka

How To Clean Matka: नए या पुराने मटके की ठीक तरह से सफाई की जाए तो इससे मटके की परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है. अच्छी सफाई करने से मटके का पानी और ज्यादा ठंडा होने लगता है.

Matka kaise saaf kare
1 / 7
Matka kaise saaf kare

Matka Cleaning Tips: गर्मियों के मौसम में फ्रिज के अलावा मटके का पानी पीना भी खूब पसंद किया जाता है. मटके का पानी आयुर्वेदिक तौर पर अच्छा माना जाता है, इस पानी को ठंडा करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होती है और जिन लोगों के घर फ्रिज नहीं है उनके लिए घर में मटका रखना बेस्ट ऑप्शन होता है. लेकिन, मिट्टी के बर्तनों को इस्तेमाल करने से पहले इनकी अच्छी सफाई करना जरूरी होता है. अच्छे से सफाई करने के बाद मटके का इस्तेमाल किया जाए तो नए या पुराने मटके के छोटे छिद्र खुल जाते हैं और मटका और बेहतर तरह से ठंडा होता है. ऐसे में चलिए बिना देर किए जान लीजिए मटके को साफ करने का सही तरीका क्या है जिससे इसकी कूलिंग (Cooling) और अच्छी होने लगे.

विज्ञापन

पानी में भिगोकर रखें

पानी में भिगोकर रखें 2 / 7

इस बात का ध्यान रखें कि आप पुराने या नए मटके को निकालकर तुरंत पानी भरकर उसका इस्तेमाल ना करें. मटके में पानी भरकर रखने से पहले कम से कम 24 घंटों के लिए उसे पानी में भिगोकर छोड़ देना चाहिए. इससे मटके में जमी गंदगी ढीली होकर निकल जाती है.

विज्ञापन

मटके में ना डालें हाथ

मटके में ना डालें हाथ 3 / 7

इस बात का खास ध्यान रखें कि मटके के अंदर हाथ डालकर उसे नहीं धोना चाहिए. कहते हैं हाथों की त्वचा का तेल और पसीना मटके के छिद्रों में चला जाता है और मटका पानी ठंडा करना बंद कर देता है. इसके साथ ही, मटके को स्क्रब से या जूने से साफ करने से बचें.

नमक से करें सफाई

नमक से करें सफाई 4 / 7

मटके को साफ करने का एक बेहद ही देसी तरीका है इसे नमक से साफ करना. मटके के बाहरी हिस्से पर नमक डालें और अच्छे से रगड़ें. नमक एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करना है.

विज्ञापन

अंदर की ऐसे करें सफाई

अंदर की ऐसे करें सफाई 5 / 7

मटका भिगोकर रखने के बाद इसके अंदर पानी डालकर अच्छे से खंगालकर धो लें. इस बात का ध्यान रखें कि आपको मटके के अंदर हाथ डालकर इसे स्क्रब करके नहीं घिसना है.

सूती कपड़ें का करें इस्तेमाल

सूती कपड़ें का करें इस्तेमाल 6 / 7

मटके की सफाई के बाद सूती कपड़े का इस्तेमाल करें. मटके के ऊपर सूती कपड़ा बांधकर रखने से इसकी ठंडक बढ़ती है और सूती कपड़ा मटके पर नमी बनाए रखता है. ध्यान रहे कि आप इस सूती कपड़े को गीला करते रहें.

विज्ञापन

मटका कहां रखना चाहिए

मटका कहां रखना चाहिए 7 / 7

मटके को रखने का सबसे सही स्थान है इसे हवादार जगह पर रखना. आप खिड़की के पास या किसी खुली जगह पर मटके को रख सकते हैं. इससे मटके की कूलिंग बढ़ती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन