खून से किया जाता है वैंपायर फेशियल, एक्ट्रेस Shenaz Treasury करवाया, बताया क्या है पूरा प्रोसीजर

What Is Vampire Facial: एक्ट्रेस Shenaz Treasury ने वैंपायर फेशियल करवाने का अपना अनुभव शेयर किया है. जानें वैंपायर फेशियल क्या है और इसका पूरा प्रोसीजर कैसे किया जाता है.

vampire facial treatment

कैसे होता है वैंपायर फेशियल, जानिए यहां.

Vampire Facial: फेशियल और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स आजकल सिर्फ क्रीम्स तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि अलग-अलग तरह के इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं खून से भी फेशियल किया जाता है. इस फेशियल को वैंपायर फेशियल कहते हैं. यह ट्रीटमेंट्स सेलेब्रिटीज के बीच खासा पॉपुलर है. एक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी (Shenaz Treasury) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वैंपायर फेशियल करवा रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

शेनाज ट्रेजरी ने करवाया वैंपायर फेशियल

शेनाज ने बताया कि इस फेशियल के पहले स्टेप में एक्सपर्ट आपकी आर्म से खून निकालते हैं और उसे मशीन में डालकर घुमाते हैं जिससे प्लेटलेट्स खून से अलग हो जाते हैं. इसके बाद आपके चेहरे को सुन्न किया जाता है और छोटी-छोटी सूइंयों से घुमावदार मोशन में स्किन पर इसे धंसाया जाता है. शेनाज ने कहा कि उन्हें यह प्रोसीजर बिल्कुल भी दर्दभरा नहीं लगा रहा है और उन्हें कुछ महसूस नहीं हो रहा है.

अब आपके खून से लिया गया प्लाज्मा ही चेहरे की त्वचा में डाला जाता है. सूंई से क्रिएट हुए छेदों में यह प्लेटलेट्स चली जाती हैं. वीडियो में सुना जा सकता है कि शेनाज को बताया जा रहा है कि चेहरे के जिस हिस्से में यह ट्रीटमेंट लिया गया है वहां चीकबोन्स उठी हुई दिख रही हैं और अंडरआईज पहले से बेहतर दिख रही हैं.

विज्ञापन

क्या है वैंपायर फेशियल

वैंपायर फेशियल को ड्रेकुला थेरेपी या वैंपायर फेसलिफ्ट भी कहते हैं. इस फेशियल में खून से प्लेटलेट्स लेकर क्लाइंट की त्वचा में डाला जाता है. कहा जाता है कि इससे कोलेजन प्रोडक्शन सपोर्ट होता है और स्किन रिपेयर होती है. चेहरे पर प्लेटलेट्स डालने से पहले त्वचा को नंबिंग क्रीम लगाकर सुन्न किया जाता है. स्किन में सूंई से ढेर सारे चैनल्स क्रिएट किए जाते हैं और फिर प्लेटलेट्स डाले जाते हैं.

विज्ञापन

वैंपायर फेशियल की क्या कीमत होती है

वैंपायर फेशियल 6000 से 15,000 रुपए तक होते हैं. इनके एक शेशन की कीमत ही होती है. माइक्रोनीडलिंग के साथ वैंपायर फेशियल करवाया जाए तो कीमत 8,000 से 18,000 भी हो सकती है.

विज्ञापन

इसके क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं

वैंपायर फेशियल के कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे सूजन, खुजली, चोट लगना और त्वचा का बेहद नाजुक हो जाना. निशान पड़ते हैं तो एक हफ्ते में ठीक हो जाते हैं लेकिन दर्द और टेंडरनेस कई दिनों तक रह सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ