इस बार बाजार की राखी नहीं, घर पर रखे कपड़े से बनाएं ये खूबसूरत राखी; बेहद आसान है तरीका

Homemade Rakhi Making Tips: मार्केट से राखी खरीदने के बजाय आप घर पर ही कपड़े या रॉ मटीरियल की मदद से भाई के लिए राखी तैयार कर सकते हैं. इससे न सिर्फ भाई को अच्छा लगेगा, बल्कि आपकी मोहब्बत भी साफ तौर पर जाहिर भी हो जाएगी. 

Homemade Rakhi

घर पर कैसे तैयार करें राखी? Image Credit- Freepik

राखी यानी रक्षाबंधन, जो सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं है बल्कि भाई-बहन के बीच मौजूद खूबसूरती को जाहिर करता है. इसलिए यह त्योहार हिंदुस्तान में बहुत ही शानदार तरीके से बनाया जाता है. यह महिलाओं के लिए सम्मान का दिन होता है इस दिन भाई अपनी बहन की सेफ्टी को लेकर वचन देता है और बहन से हाथ पर राखी बंधवाता है. ऐसे में अगर आप बाजार से राखी खरीदने के बजाय अपने हाथों से कुछ बनाना चाहते हैं तो घर में रखे पुराने या बचे हुए कपड़े से खूबसूरत राखी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर कैसे तैयार करें राखी? 

आप एक नहीं बल्कि कई चीजों से राखी तैयार कर सकते हैं. कपड़ा, पेपर या धागे की मदद से मनपसंद की राखी को बनाया जा सकता है. हालांकि, आप घर पर रखे कपड़ों का इस्तेमाल राखी बनाने के लिए कर सकते हैं, जिसमें भाई के फेवरेट कलर को सेलेक्ट किया जा सकता है. 

सामग्री 

  • प्रिंटेड कपड़ा
  • कार्डबोर्ड का 1 टुकड़ा
  • कैंची
  • फैब्रिक या क्राफ्ट ग्लू
  • रंगीन धागा या ऊन
  • फैब्रिक कलर

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर कार्डबोर्ड को अपनी पसंद के हिसाब से काट लें जैसे गोल, चाकोर या फूल जैसा आदि.
  • अब कार्डबोर्ड के ऊपर थोड़ा कपड़ा लगाएं. पहले इसका हिसाब लें और कार्डबोर्ड पर गोंद लगाकर उसके ऊपर कपड़ा चिपका दें. 
  • फिर बचे हुए कपड़े को पीछे की तरफ मोड़कर अच्छी तरह चिपका दें. इसके बीच में कोई छोटा मोती, बीड, सितारा या फूल का कपड़ा भी लगाया जा सकता है. 
  • आप कपड़ा मल्टी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कलर कॉबिनेशन बहुत ही मायने रखता है तो आप इस बात का खास ख्याल रखें.  
  • धागे की लंबाई इतनी रखें कि भाई की कलाई पर आसानी से बांधी जा सके. धागा काटने के बाद राखी के दोनों छोर पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. 

पुराने कपड़े का भी हो जाएगा इस्तेमाल

इन टिप्स की मदद से आ घर पर फ्री में राखी तैयार कर सकते हैं. आपको बहुत ज्यादा सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि पुराने दुपट्टे, कुर्ती, साड़ी या किसी स्कार्फ का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप अलग-अलग रंग के कपड़े का इस्तेमाल करके ईको फ्रेंडली राखी तैयार करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ