क्या आप जानते हैं दांत साफ करने वाले ब्रश को कैसे क्लीन किया जाता है? यह है सही तरीका

How To Clean Toothbrush: टूथब्रश को सही तरह से साफ ना किया जाए तो यह बैक्टीरिया का घर बन सकता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह टूथब्रश की सही तरह से सफाई की जा सकती है.

How To Clean Toothbrush
1 / 7
How To Clean Toothbrush

Toothbrush Cleaning Tips: हम रोजाना अपने दांतों की सफाई के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ब्रश से आप मुंह साफ करते हैं उसकी सफाई भी उतनी ही जरूरी है? असल में टूथब्रश पर समय के साथ बैक्टीरिया, फंगस और गंदगी जमा हो सकती है, खासकर तब जब उसे सही तरीके से रखा न जाए. ऐसे में ब्रश को साफ रखना ओरल हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है. यहां जानिए टूथब्रश को साफ करने का सही तरीका क्या है.

विज्ञापन

हर इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह धोएं

हर इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह धोएं2 / 7

ब्रश करने के बाद टूथब्रश को साफ बहते पानी के नीचे अच्छी तरह धोएं ताकि टूथपेस्ट और खाने के कण पूरी तरह निकल जाएं.

विज्ञापन

ब्रश को सीधा और खुली जगह पर रखें

ब्रश को सीधा और खुली जगह पर रखें3 / 7

टूथब्रश को हमेशा सीधा यानी ब्रिसल्स ऊपर की ओर रखें और ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती हो. इससे वह जल्दी सूख जाएगा और बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना कम होगी.

समय-समय पर गर्म पानी से साफ करें

समय-समय पर गर्म पानी से साफ करें4 / 7

सप्ताह में एक बार ब्रश के ब्रिसल्स को कुछ मिनट के लिए गुनगुने पानी में डुबोकर रखें. इससे जमा गंदगी और कुछ हद तक कीटाणु हटाने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

माउथवॉश में भिगो सकते हैं

 माउथवॉश में भिगो सकते हैं5 / 7

ब्रश को 5-10 मिनट के लिए एंटीसेप्टिक माउथवॉश में भिगोना भी एक अच्छा तरीका माना जाता है. इसके बाद उसे साफ पानी से धो लें.

ब्रश कवर का लगातार इस्तेमाल न करें

ब्रश कवर का लगातार इस्तेमाल न करें6 / 7

गीले टूथब्रश को बंद कवर में रखने से नमी फंसी रह जाती है जिससे बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

कब बदल देना चाहिए टूथब्रश?

कब बदल देना चाहिए टूथब्रश?7 / 7

हर 3 से 4 महीने में टूथब्रश बदल देना चाहिए. अगर ब्रिसल्स फैल गए हैं या घिस गए हैं तो उसे हटा देना चाहिए. सर्दी, फ्लू या किसी संक्रमण के बाद भी ब्रश बदलना बेहतर माना जाता है. यह भी पढ़ें- Bedroom Plants: बेडरूम में रखें ये पौधे, बढ़ेगी पॉजीटिव एनर्जी और आएगी बेहतर नींद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन