Bedroom Plants: बेडरूम में रखें ये पौधे, बढ़ेगी पॉजीटिव एनर्जी और आएगी बेहतर नींद

Plants For Bedroom: बेडरूम में कौन से पौधे रखने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है जानिए यहां. ये पौधे आपके कमरे की खूबसूरती भी बढ़ा देंगे.

Plants For Bedroom
1 / 7
Plants For Bedroom

Plants For Bedroom: पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि मानसिक शांति और सुकून देने में भी मदद कर सकते हैं. खासकर बेडरूम में सही पौधे रखने से वातावरण ताजा और शांत महसूस होता है. कई लोग मानते हैं कि कुछ इंडोर प्लांट्स (Indoor Plants) पॉजीटिव एनर्जी को बढ़ाने और तनाव कम करने में मदद करते हैं जिससे अच्छी नींद आने की संभावना बढ़ सकती है. अगर आप भी अपने बेडरूम को रिलैक्सिंग और पॉजिटिव बनाना चाहते हैं तो इन पौधों को घर ला सकते हैं.

विज्ञापन

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट 2 / 7

स्नेक प्लांट बेडरूम के लिए एक अच्छा पौधा है. यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है जिससे कमरे की हवा बेहतर बनी रहती है. इसकी देखभाल भी बेहद आसान है और इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है.

विज्ञापन

लैवेंडर

लैवेंडर 3 / 7

लैवेंडर की खुशबू मन को शांत करने के लिए जानी जाती है. इसकी हल्की सुगंध तनाव कम करने और रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकती है.

पीस लिली

पीस लिली 4 / 7

पीस लिली अपनी खूबसूरत सफेद कलियों और एयर-प्यूरिफाइंग गुणों के लिए मशहूर है. यह कमरे में नमी बनाए रखने में भी मदद कर सकती है.

विज्ञापन

मनी प्लांट

मनी प्लांट 5 / 7

वास्तु और फेंगशुई में मनी प्लांट को शुभ माना जाता है. माना जाता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित करता है.

एलोवेरा

एलोवेरा 6 / 7

एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है. यह हवा को बेहतर बनाने के साथ-साथ घर में हरियाली का एहसास भी देता है.

विज्ञापन

बेडरूम में पौधे रखते समय ध्यान रखें

 बेडरूम में पौधे रखते समय ध्यान रखें7 / 7

कमरे में बहुत ज्यादा पौधे ना रखें, पौधों को जरूरत के अनुसार पानी दें और पौधों को थोड़ी बहुत रोशनी लगती रहे इस बात का ध्यान रखें. यह भी पढ़ें - Father’s Day Gifts: पापा को देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 गिफ्ट्स, यादगार बन जाएगा फादर्स डे का दिन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन