बकरीद का गोश्त कैसे करें स्टोर? जानिए फ्रेश रखने के आसान और बेहतरीन तरीके
Gosht Storing Tips: बकरीद के मौके पर ढेर सारा गोश्त हो जाता है. इसलिए इसे स्टोर करना थोड़ा मुश्किल काम है और खराब होने का भी डर रहता है. अगर आपका भी गोश्त जल्दी खराब हो जाता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

Bakre Ka Gosht Kaise Store Kare: बकरीद के मौके पर ज्यादातर घरों में काफी गोश्त इकट्ठा हो जाता है. ऐसे में फ्रिज में गोश्त स्टोर करने की वजह नहीं होती और गर्मी की वजह से यह खराब होने लगता है. ऐसे में सबसे बड़ी चिंता होती है कि गोश्त को लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखा जाए. अगर गोश्त को सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो उसमें बदबू, बैक्टीरिया और खराब होने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि कुछ आसान और सही तरीकों को अपनाया जाए.
गोश्त स्टोर करने से पहले करें ये काम
2 / 7कुर्बानी के तुरंत बाद गोश्त को लंबे समय तक खुला छोड़ने से बचें. पहले इसे अच्छी तरह साफ करें और जरूरत के हिसाब से छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. इसके बाद में इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. इसे भी पढ़ें- रूई जैसी मुलायम रोटी बनानी है तो आजमाकर देख लीजिए ये 6 हैक्स
एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल
3 / 7गोश्त को हमेशा एयरटाइट डिब्बे या जिप लॉक बैग में स्टोर करें. इससे बाहर की नमी और हवा अंदर नहीं आएगी, जिससे गोश्त ज्यादा समय तक फ्रेश रहेगा. आप इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं.
फ्रीजर का सही इस्तेमाल
4 / 7आप फ्रीजर का इस्तेमाल करें और गोश्त में बर्फ जमने पर बदलते रहें. फ्रिज के फ्रीजर में गोश्त रखें और जम जाने के बाद वापस फ्रिज में रख दें. ऐसा करने से काम आसान हो जाएगा.
छोटे हिस्सों में स्टोर करें
5 / 7गोश्त को छोटे-छोटे पैकेट में बांटकर रखें. इससे जरूरत के हिसाब से ही गोश्त निकालना पड़ेगा और बाकी स्टॉक खराब नहीं होगा. इससे लंबे वक्त तक गोश्त को स्टोर करके रखा जा सकता है.
सफाई का रखें खास ध्यान
6 / 7गोश्त स्टोर करते समय हाथ, चाकू, बर्तन और किचन की सफाई बेहद जरूरी है. गंदगी या नमी बैक्टीरिया बढ़ाने का कारण बन सकती है. इसलिए आप साफ-सफाई का भी ध्यान रखें और गोश्त को साफ करके रखें.
गीली चीजें दूर रखें
7 / 7गोश्त सूखा होगा तो लंबे वक्त तक चलेगा. इसलिए आप गोश्त से पानी बिल्कुल दूर रखें और अगर गोश्त को धो रहे हैं तो पहले धूप में सुखा लें. फिर सुखाकर गोश्त को फ्रिज में स्टोर करके रखें. इसे भी पढ़ें- दोपहर तक टैंक का पानी उबल जाता है? तुरंत अपनाएं ये देसी टिप्स, पूरे दिन मिलेगा ठंडा पानी