मरने के बाद शरीर का कौन सा अंग कितने वक्त तक रहता है जिंदा? जान लीजिए ये ह्यूमन फैक्ट्स
Which Organ Dies First After Death: अगर आपको लगता है कि इंसान के मरने के बाद सारे बॉडी पार्ट्स भी काम करना बंद कर देते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि सारे बॉडी पार्ट्स एकदम काम करना नहीं बंद करते और कुछ वक्त तक जिंदा रहते हैं.

Marne Ke Baad Dimag Kaam Karta Hai: जब कोई इंसान मर जाता है तो आमतौर पर माना जाता है कि बॉडी के सभी अंग उसी वक्त काम करना बंद कर देते हैं. लेकिन साइंस के मुताबिक ऐसा मानना पूरी तरह सही नहीं है, क्योंकि मरने के बाद बॉडी पार्ट्स कुछ वक्त तक जिंदा रहते हैं. ये अंग अलग-अलग वक्त तक जिंदा रहते हैं. दिल, दिमाग और किडनी के मरने का तरीका अलग होता है. आइए जानते हैं कि जिंदा के बाद शरीर के कौन-से अंग कितनी देर तक जिंदा रहते हैं.
आंखों की कॉर्निया
2 / 6आंख की कॉर्निया को मरने के बाद 12 से 24 घंटे के अंदर निकाला जा सकता है. इसका इस्तेमाल आंखों के लिए किया जा सकता है, क्योंकि मरने के बाद आंखों की कॉर्निया लंबे वक्त तक जिंदा रहती है. इसे भी पढ़ें- सोच-समझकर भेजें Emoji! इनका असली मतलब जानकर चौंक जाएंगे आप
किडनी
3 / 6किडनी मरने के बाद 24 से 36 घंटे तक जिंदा रहती है. इसलिए पोस्टमार्टम करने के बाद अंग निकाल लिए जाते हैं, क्योंकि कोल्ड स्टोरेज में इसे लगभग 24 से 36 घंटे तक आसानी से रखा जा सकता है.
दिल
4 / 6दिल इंसान के शरीर का अहम हिस्सा है, जिसे निकालने के बाद 6 घंटे के अंदर इस्तेमाल करना जरूरी है, क्योंकि इसके बाद दिल के काम करने की ताकत तेजी से घटने लगती है.
फेफड़े
5 / 6फेफड़ों का इस्तेमाल भी कम समय में कर लेना चाहिए. इन्हें भी लगभग 6 घंटे के अंदर इसका इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. इंसान के मरने के बाद यह 7 घंटे तक आसानी से काम कर सकता है.
स्किन, हड्डियां और टेंडन
6 / 6इंसान के शरीर की ये चीजें लंबे वक्त तक जिंदा रहती हैं. आप इसे कई सालों तक आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं. डॉक्टर इसे टिश्यू बैंक में रख देते हैं, जिसका इस्तेमाल इलाज के लिए किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- शरीर खुद देता है विटामिन की कमी के संकेत! इन बदलावों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज