शरीर खुद देता है विटामिन की कमी के संकेत! इन बदलावों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Vitamin Deficiency: अगर ये लक्षण कई हफ्तों तक बने रहें या लगातार बढ़ते जाएं तो आपको डॉक्टर से बात करनी है ना कि खुद ट्रीटमेंट करना है. कई बार जरूरत से ज्यादा विटामिन लेना भी नुकसानदायक हो सकता है. 

Foods That Should Not Be Refrigerated

फ्रिज में क्या नहीं रखना चाहिए? Image Credit- News24

हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है. जब हमारे अंदर किसी विटामिन की कमी होने लगती है तो शरीर पहले ही कुछ संकेत देने लगता है. अक्सर लोग इन लक्षणों को नॉर्मल समझते हैं और लोगों को थकान होती है तो मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. मगर आपको समझना चाहिए कि अगर लंबे वक्त तक से ऐसा महसूस हो रहा है या मामला और गंभीर हो रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए. कुछ भी दवा लेने से पहले पता होना चाहिए कि कौन-से बदलाव किस विटामिन की कमी की ओर इशारा करते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बार बार थकान और कमजोरी होना 

अगर नींद लेने के बाद भी हर समय थकान महसूस होती है तो यकीनन आपके शरीर में विटामिन बी12, विटामिन डी या फोलेट की कमी का संकेत हो सकता है. इन विटामिन की कमी से शरीर में एनर्जी कम हो जाती है. 

बालों का झड़ना और नाखून कमजोर होना

जरूरत से ज्यादा बाल झड़ना, नाखूनों का जल्दी टूटना या पतला होना विटामिन बी7 और विटामिन डी की कमी हो सकती है. कई बार यह मामला आयरन की कमी से जुड़ा हो सकता है. 

विज्ञापन

मुंह के छाले और होठों का फटना

बार बार मुंह में छाले होना या होंठों के किनारों का फटना विटामिन बी2 विटामिन बी6, विटामिन बी12 और फोलेट की कमी का संकेत हो सकता है. इस दौरान दर्द नहीं महसूस हो तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए. 

स्किन का रूखा और बेजान होना

अगर स्किन लगातार ड्राई रहती है या उसमें खुश्की बढ़ गई है तो यह विटामिन ए, विटामिन ई या विटामिन सी की कमी का संकेत हो सकता है. आपको अपने आहार पर ध्यान देना चाहिए. 

विज्ञापन

मसूड़ों से खून आना

ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आना या घावों का देर से भरना विटामिन सी की कमी की ओर इशारा कर सकता है. यह विटामिन शरीर में कोलेजन बनाने और घाव भरने में मदद करता है. इससे हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं. 

विटामिन की कमी से बचने के लिए क्या खाएं?

आपको कुछ भी खाने से पहले अपने शरीर में होने वाली विटामिन की कमी का पता लगाना है. फिर उसी हिसाब से अपनी थाली में चीजों को शामिल करना है. डाइट हल्दी रखनी है, ताकि फैट बढ़ने की परेशानी ना हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ