किताब पढ़ने के शौकीनों के लिए जन्नत हैं ये 5 होटल्स, कहानियों से भरा मिलेगा हर कोना
Book Theme Hotels: अगर आपको किताब पढ़ना पसंद है और कोई ऐसा ठिकाना ढूंढ रहे हैं तो इस लेख में बताए गए होल्ट्स को एक्सप्लोर किया जा सकता है. यहां पर आपको किताबों के अलावा कुछ नहीं मिलेगा, जिसे बहुत ही आसानी से एक्सप्लोर किया जा सकता है.

Kitabon Par Aadharit Hotels: किताबों के साथ वक्त बिताना बहुत लोगों को पसंद होता है. लेकिन टाइम की किल्लत की वजह से वो लोग किताब नहीं पढ़ पाते. अगर आपके साथ ही ऐसा होता है तो घूमने के साथ-साथ आपके पास किताबों को पढ़ने का बेस्ट ऑप्शन है. कुछ होटल्स ऐसे हैं जहां पर आपको किताबों पर आधारित होटल डेकोरेशन मिल जाएगी. आप शांत माहौल, लाइब्रेरी जैसा इंटीरियर और पढ़ने के लिए खास स्पेस... ये होटल्स सच में किसी जन्नत से कम नहीं हैं.
ताज फलकनुमा पैलेस
2 / 6आप फलकनुमा पैलेस में जाने का प्लान बना सकते हैं. यह होटल हैदराबाद में है जहां पर किताबों से भरी हुई लाइब्रेरी मिल जाएगी . अगर इस लाइब्रेरी में आकार कोई रोज एक किताब भी पढ़ेगा तो सारी किताबे पढ़ने में उसे 16 वर्ष लग जाएंगे.
लाइब्रेरी होटल
3 / 6आप विदेश में जाकर भी किताबें पढ़ने का लुत्फ उठा सकते हैं. हम थाईलैंड की बात कर रहे हैं, जहां पर लाइब्रेरी होटल मौजूद है. यहां पर किताबें और समुंदर की लहरों का भी लुत्फ उठा सकते हैं. यकीनन आपका ट्रिप यादगार बन जाएगा.
द लाइब्रेरी होटल
4 / 6न्यूयॉर्क घूमने और शॉपिंग करने के लिए आते हैं, लेकिन आप यहां पर किताब पढ़ने का भी लुत्फ उठा सकते हैं. लाइब्रेरी होटल में खाने के साथ ही किताबें भी सर्व की जाती हैं. साथ ही, 14वीं मंजिल में एक पोयट्री गार्डन भी मौजूद है जहां पर लुत्फ उठाया जा सकता है.
बुक एंड बेड टोक्यो
5 / 6यह जगह होटल से ज्यादा एक बुक कैफे जैसा अनुभव देती है. यहां आप बुकशेल्फ के बीच बने छोटे-छोटे बेड में सो सकते हैं. रात को किताब पढ़ते-पढ़ते सो जाने का सपना यह सच हो जाता है.
होटल नॉट होटल
6 / 6यह होटल अपने अनोखे डिजाइन के लिए जाना जाता है. यहां कुछ कमरे किताबों की अलमारियों जैसे दिखते हैं. यह जगह स्टे के साथ-साथ एक अलग अनुभव भी देती है. आप भी इस होटल को एक्सप्लोर कर सकते हैं.