Holi 2026 Shopping Market: दिल्ली के इन 5 बेस्ट मार्केट से खरीदें कम कीमत में अच्छे ऑर्गेनिक रंग, कपड़े और सस्ती पिचकारी
Holi Market In Delhi: होली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता है, दिल्ली के बाजार रंगों और उत्साह से भर जाते हैं. हर गली में गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की खुशबू महसूस होने लगती है. ऐसे में कम कीमत में अच्छी होली की शॉपिंग हो जाए, तो मजा दुगना हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी सस्ते में सबसे अच्छी शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं दिल्ली की 5 बेस्ट सस्ती मार्केट्स, जहां कम बजट में शानदार खरीदारी की जा सकती है.

2 / 7दिल्ली का सदर बाजार इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. होली की खरीदारी के लिए सदर बजार बेहद मशहूर है. यहां थोक रेट पर रंग-गुलाल, पिचकारी, पार्टी स्प्रे और सजावटी सामान मिल जाता है. ऑर्गेनिक और हर्बल रंग भी किफायती कीमत पर मिल जाती हैं. कम दाम में ज्यादा सामान खरीदने के लिए यह बाजार बेहतरीन विकल्प माना जाता है.
3 / 7अगर आप होली पर घर के लिए गुजिया, नमकीन और ठंडाई का सामान लेना चाहते हैं, तो चांदनी चौक अच्छा विकल्प है. यहां पुरानी और भरोसेमंद मिठाई की दुकानें हैं, जिनका स्वाद बहुत शानदार रहता है. साथ ही कुर्ते, साड़ियां और एथनिक कपड़े भी बजट में मिल जाते हैं, जो त्योहार की रौनक बढ़ा देते हैं.
4 / 7होली के मौके पर अगर आप अपनों के लिए गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो करोल बाग जरूर जाएं. यहां गुलाल, ड्राई फ्रूट्स और मिठाइयों से सजे खूबसूरत गिफ्ट हैम्पर कम कीमत में मिलते हैं. अलग-अलग बजट में रेडीमेड पैक उपलब्ध रहते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार तैयार भी करवा सकते हैं.
5 / 7होली के दिन पहनने के लिए सस्ते और स्टाइलिश कपड़ों की तलाश है तो लाजपत नगर का रुख किया जा सकता है. यहां व्हाइट कुर्ते, रंग-बिरंगे दुपट्टे, गॉगल्स और फुटवियर कम कीमत में मिल जाते हैं.
6 / 7सरोजिनी नगर खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स और युवाओं के बीच बहुत पंसद की जाने वाली मार्केट है. यहां कम दाम में ट्रेंडी कपड़े और एक्सेसरीज मिलती हैं, साथ ही होली के मौके पर सफेद टी-शर्ट, कुर्ते और रंगीन स्कार्फ की अच्छी वैरायटी भी आपको यहां देखने को मिल जाएंगी, जिससे त्योहार का मजा और बढ़ जाता है.
7 / 7इस बात का ख्याल रखें कि होली खेलते समय त्वचा और आंखों की सुरक्षा बेहद जरूरी है. इसलिए कोशिश करें कि हर्बल और ऑर्गेनिक रंग ही खरीदें. पैकेट पर सामग्री की जानकारी जरूर पढ़ें और बहुत सस्ते लेकिन अज्ञात ब्रांड से बचें. (Image: Pexels/AI)