जमीन पर बैठकर खाना क्यों माना जाता है सबसे हेल्दी तरीका? फायदे जान हैरान रह जाएंगे

भारतीय संस्कृति में जमीन पर बैठकर खाना बहुत अच्छा माना जाता, साथ ही, कई एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जमीन पर बैठकर खाना खाना कुर्सी या बेड पर बैठकर खाने से ज्यादा फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं आखिर जमीन पर बैठकर खाने की आदत अच्छी क्यों होती है?

Benefits Of Eating On Floor
1 / 6

विज्ञापन

खाना जीवन के लिए जरूरी

खाना जीवन के लिए जरूरी2 / 6

खाना हर किसी की जरूरत है, जिसके बिना जीवन संभव ही नहीं है. हालांकि, जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर खाना हम खा रहे हैं, वह हमारे शरीर को लगे भी इसके लिए कुछ अच्छी आदतों को अपनाना बेहद जरूरी है. इन्हीं आदतों में से एक है जमीन में बैठकर खाना खाना.

विज्ञापन

क्यों अच्छा माना जाता है जमीन पर बैठकर भोजन करना?

क्यों अच्छा माना जाता है जमीन पर बैठकर भोजन करना?3 / 6

जमीन पर बैठना आरामदायक होता है और रोजाना ऐसे ही खाना खाने से मांसपेशियों की गतिशीलता में सुधार होता है और आपकी मांसपेशियां ज्यादा लचीली और मजबूत भी बन सकती है.

वजन पर पड़ता है असर

वजन पर पड़ता है असर4 / 6

जमीन पर बैठकर खाना खाने से वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है. सामान्य जानकारी के अनुसार, शरीर में एक ऐसी नस होती है, जो पेट से दिमाग तक संकेत भेजती है, जिससे दिमाग को पता चलता है कि शरीर पर्याप्त मात्रा में खाना खाया है या नहीं. जमीन पर बैठकर खाने से ये नस अच्छे से काम करती है और ओवरईटिंग से बचाती है.

विज्ञापन

दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी

दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी5 / 6

आपको जानकर हैरानी होगी कि जमीन पर बैठकर खाना खाने से दिल की सेहत पर भी अच्छा असर पड़ता है. जब हम जमीन पर बैठते हैं, तो पैरों की ओर खून का बहाव कम हो जाता है और खून पाचन तंत्र की ओर चला जाता है, जिससे पाचन में मदद मिलती है और दिल पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है.

बेहतर पाचन

बेहतर पाचन6 / 6

जमीन पर सुखासन में बैठने से (यानी दोनों पैर बांधकर बैठने से) पेट की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं, जिससे पाचन के लिए जरूरी एसिड बेहतर तरीके से रिलीज होते हैं. यह पेट को खाना पचाने के लिए तैयार करता है. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन