Promise Day 2026 Wishes: वादे पर बड़े शायर कह गए हैं ये बातें, आप भी किसी पर तंज कसने के लिए स्टेटस पर लगा सकते हैं ये शेर

Promise Day 2026 Wishes: प्रोमिस डे के दिन कई बार मन में वो वादे याद आ जाते हैं जो कभी किसी से आपने किए थे या आपसे किसी ने किए थे. कुछ वादे मन को खुशी से ज्यादा दुख दे जाते हैं. ऐसे में वैलेंटाइन वीक के इस पांचवे दिन पर किसी की याद में या अपने एक्स को तंज कसने के लिए आप भी ये बड़े शायरों के कहे शेर (Promise Day Shayari) अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं या चाहे तो पर्सनल मैसेज भी कर सकते हैं. ये वादे सचमुच दिल से निकलकर दिल तक जाते हैं.

Promise Day 2026 Wishes
1 / 8
Promise Day Sad Quotes In Hindi: प्रोमिस डे पर शायरी.

विज्ञापन

2 / 8

तेरी मजबूरियाँ दुरुस्त मगर तू ने वादा किया था याद तो कर - नासिर काज़मी

विज्ञापन

3 / 8

वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो वही यानी वादा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो - मोमिन ख़ाँ मोमिन

4 / 8

तिरे वादे पर जिए हम तो ये जान झूट जाना कि ख़ुशी से मर न जाते अगर ए'तिबार होता - मिर्ज़ा ग़ालिब

विज्ञापन

5 / 8

न कोई वा'दा न कोई यक़ीं न कोई उमीद मगर हमें तो तिरा इंतिज़ार करना था - फ़िराक़ गोरखपुरी

6 / 8

आदतन तुम ने कर दिए वादे आदतन हम ने ए'तिबार किया - गुलज़ार

विज्ञापन

7 / 8

अब तुम कभी न आओगे यानी कभी कभी रुख़्सत करो मुझे कोई वादा किए बग़ैर जौन एलिया

8 / 8

एक इक बात में सच्चाई है उस की लेकिन अपने वादों से मुकर जाने को जी चाहता है - कफ़ील आज़र अमरोहवी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन