ये है जर्मनी का सबसे अनोखा कारों वाला होटल! जहां लग्जरी गाड़ियों में सोने के लिए करना पड़ता है मोटा खर्चा

आपने कई तरह के होटलों के बारे में सुना होगा, जहां खाना, रहना और अन्य तमाम सुविधाएं बहुत बेहतरीन होती है. लेकिन आज हम एक ऐसे होटल के बारे में बात करेंगे, तो इन सुविधाओं के अलावा अपने हैरान कर देने वाले लुक थीम के लिए जाना जाता है. यहां लोग बेड पर नहीं बल्कि कारों में सोते हैं. आइए जानते हैं इस होटल के बारे में.

V8 Hotel Germany
1 / 6

विज्ञापन

आम होटलों से अलग है ये जर्मनी का यह होटल

आम होटलों से अलग है ये जर्मनी का यह होटल2 / 6

जब भी हम सोचते हैं, किसी बड़े होटल के बारे में, तो सबसे पहले दिमाग में वहां की लग्जरी इमेज, खिड़की से दिखने वाला नजारा, खानपान आदि सुविधाएं नजर आती है. लेकिन जर्मनी में एक ऐसा अनोखा होटल है, जहां रुकने का अलग ही मजा आता है और यह कार लवर्स के बीच बहुत मशहूर है.

विज्ञापन

क्या है इस कार होटल का नाम?

क्या है इस कार होटल का नाम?3 / 6

जर्मनी के बोब्लिंगेन शहर में स्थित इस होटल का नाम 'V8 होटल मोटरवर्ल्ड रीजन स्टटगार्ट है. यह दुनियाभर के  कार प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक ऐसा ठिकाना बन गया है, जहां ठहरना किसी रोमांचक सफर से कम नहीं है. यह बस एक रात बिताने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं.

कैसे दिखता है अंदर से?

कैसे दिखता है अंदर से?4 / 6

बता दें कि यह कार होटल एक पुराने एयरपोर्ट टर्मिनल में बनाया गया है, इस इमारत को आर्ट नोव्यू स्टाइल में रिस्टोर किया गया है, जो पुराने ऑटोमोबाइल दौर की याद दिलाता है. यहां सजावट में असली ऑटो पार्ट्स, पुराने टायर, विंटेज फ्यूल पंप और इंजन के पुर्जों का इस्तेमाल किया गया है.

विज्ञापन

बड़ी कंपनियों के कार में सोने का मजा

बड़ी कंपनियों के कार में सोने का मजा5 / 6

आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां कोई मामूली कंपनियों की कार नहीं बल्कि फॉक्सवैगन, मर्सिडीज बेंज, बीएमडब्ल्यू आदि जैसी महंगी कार रखी हुई हैं, जो आपको पुराने जमाने में कैसी लग्जरी कारें चलती थी, उसकी याद दिलाएगी.

होटल में क्या मिलती है सुविधा?

होटल में क्या मिलती है सुविधा?6 / 6

बता दें कि इस होटल में सिर्फ कारें ही नहीं, बल्कि सुविधाएं भी खास हैं. आपको यहां चार अलग-अलग बार और रेस्तरां, फिटनेस सेंटर, स्पा जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. यहां रहने के 20 से 25 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ता है. (Image: Pexels/Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन