आपको पता है? भारत नहीं, इस देश की राष्ट्रीय पशु है गाय; यहां बीफ खाना भी अपराध
Cow Kis Desh Ka Pashu Hai: गाय भारत की माता है, लेकिन एक ऐसा देश भी है जहां पर गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिला है और उसकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून भी बनाए गए हैं. यह कौन सा देश है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Nepal National Animal: अक्सर लोग मानते हैं कि गाय को सबसे ज्यादा सम्मान सिर्फ भारत में ही मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है. दुनिया में एक ऐसा देश भी मौजूद है जहां गाय को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया गया है और उसके वध पर सख्त रोक है. इतना ही नहीं, वहां बीफ खाना भी कानूनन अपराध माना जाता है. आइए इस लेख में जानते हैं कि किस देश का क्या नाम है और क्यों गाय सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और पहचान का प्रतीक माना जाता है.
किस देश की राष्ट्रीय पशु गाय?
2 / 6नेपाल में गाय को राष्ट्रीय पशु माना जाता है. यह देश की पहचान और परंपरा का अहम हिस्सा है. 2015 में अपने नए संविधान में गाय को आधिकारिक रूप से अपना राष्ट्रीय पशु घोषित किया है.
बीफ खाना भी अपराध
3 / 6नेपाल में गाय की हत्या करना कानूनन अपराध है. इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है. मुलुकी अपराध संहिता 2017 की धारा 289 के तहत नेपाल में गौ हत्या को अपराध माना गया है. ऐसा करने वालों को जेल हो जाएगी और 3 साल की सजा काटनी होगी.
धार्मिक आस्था से जुड़ा है सम्मान
4 / 6नेपाल में हिंदू धर्म का गहरा प्रभाव है, जहां गाय को माता का दर्जा दिया जाता है. इसलिए इसे बेहद पवित्र माना जाता है. इसके उत्पाद दूध, घी, दही, मूत्र और गोबर सामूहिक रूप से पंचगव्य कहलाते हैं. इनका इस्तेमाल अनुष्ठानों और मंदिरों में किया जाता है.
खास त्योहार में होती है पूजा
5 / 6नेपाल में गाई तिहार नाम का त्योहार मनाया जाता है, जिसमें गाय की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन लोग गाय को सजाते हैं और सम्मान देते हैं. नेपाल में गाय सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और कानून का हिस्सा है.
कानून पूरे देश में लागू
6 / 6भारत के विपरीत, नेपाल में गौ वध से जुड़ा कानून पूरे देश में समान रूप से लागू है. इसलिए वहां यह नियम और ज्यादा सख्ती से माना जाता है. इसकी सुरक्षा के लिए इतने सख्त नियम बनाए गए हैं.