Ganesh Chaturthi 2025: मॉम्स, इस बार गणेश चतुर्थी पर अपनी लाडली को दें, ये महाराष्ट्रीयन क्वीन वाला लुक

Ganesh Chaturthi 2025: इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त 2025 को शुरू हो रही है। इस खास दिन पर केवल महिलाओं को ही सजने-संवरने का शौक नहीं होता, बल्कि छोटी बच्चियां भी सुंदर बनकर बप्पा का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित रहती हैं। अगर आप भी इस बार अपनी लाड़ली को सबसे खूबसूरत और आकर्षक अंदाज में सजाना चाहती हैं और कुछ हटकर ट्राय करने की सोच रही हैं, तो आइए जानते हैं इस गणेश चतुर्थी पर बच्चियों के लिए कुछ लेटेस्ट और फेमस आउटफिट्स। इन आउटफिट्स को देखकर आप भी अपनी बेटी के लिए बेहतरीन ऑप्शन चुन सकती हैं।

1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

लाल रंग की नौवारी साड़ी बच्चियों पर बेहद सुंदर लगती है। आप अपनी बेटी के लिए इस तरह की पारंपरिक साड़ी ले सकती हैं। इसके साथ गजरा, चूड़ियां और छोटी सी बिंदी लगाकर यह लुक और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

3 / 6

बैंगनी (परपल) रंग की नौवारी साड़ी भी बहुत प्यारी लगती है। खासतौर पर अगर आपकी बेटी को साड़ी पहनने का शौक है तो यह आउटफिट गणेश चतुर्थी के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

4 / 6

नीले रंग की नौवारी साड़ी भी बच्चों पर बेहद सुंदर लगती है। अगर आप कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं तो इस रंग की साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी जोड़ सकती हैं।

विज्ञापन

5 / 6

हरे रंग की नौवारी साड़ी बहुत ही आकर्षक दिखती है। इसे पहनाकर आप बेटी को महाराष्ट्रीयन लुक दे सकती हैं बिंदी, झुमके और नथ के साथ।

6 / 6

गुलाबी रंग ज्यादातर बेटियों को पसंद आता है। पिंक नौवारी साड़ी पहनकर आपकी बेटी एकदम राजकुमारी जैसी लगेगी। यह लुक इस त्यौहार के लिए परफेक्ट रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन