मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर कब नहीं लगानी चाहिए? ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया कब बिगड़ सकता है चेहरे pH लेवल
Multani Mitti Side Effects: मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि इसे हर टाइप की स्किन पर आसानी से लगाया जा सके. जरूरत से ज्यादा या गलत समय पर इस्तेमाल करने से चेहरे का pH लेवल बिगड़ सकता है और स्किन समस्याएं बढ़ सकती हैं.

Multani Mitti Lagane Ka Tarika: गर्मियों में ऑयली स्किन और पिंपल्स से राहत पाने के लिए लोग अक्सर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं. यह एक नेचुरल स्किन केयर इंग्रीडिएंट माना जाता है, जो चेहरे से तेल और गंदगी हटाने में मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर समय मुल्तानी मिट्टी लगाना फायदेमंद नहीं होता? ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के मुताबिक, गलत तरीके या गलत समय पर इसका इस्तेमाल करने से चेहरे का pH लेवल बिगड़ सकता है और स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है.
चेहरे का pH लेवल क्या होता है?
2 / 8हमारी स्किन का pH लेवल हल्का एसिडिक होता है, जो आमतौर पर 4.5 से 5.5 के बीच रहता है. यह स्किन को मॉइस्चर बनाए रखने और बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है. जब यह बैलेंस बिगड़ जाता है तो स्किन रूखी, बेजान और पिंपल्स वाली हो सकती है. इसे भी पढ़ें- हनी सिंह के इतने झड़े बाल कि हो गए थे गंजे, इस बीमारी को बताया वजह; क्या अब पहनते हैं विग?
बहुत ज्यादा ड्राई स्किन पर ना लगाएं मुल्तानी
3 / 8अगर आपका चेहरा पहले से ही ड्राई है तो मुल्तानी मिट्टी ना लगाएं. ये चेहरे की नमी खींच लेती है, जिससे स्किन फटने, खिंचाव और जलन की समस्या हो सकती है.
रोजाना ना लगाएं फेस पैक
4 / 8हर दिन मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है. इससे pH लेवल असंतुलित हो सकता है और स्किन बेजान दिखने लगती है.
सनबर्न या एलर्जी होने पर दूरी बनाएं
5 / 8मुल्तानी मिट्टी हर हाल में फायदा देने का काम करे, यह बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. कई बार चेहरे पर सनबर्न, लालपन या एलर्जी की वजह से जलन हो सकती है. इसलिए आप सिर्फ स्किन को आराम देने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.
केमिकल ट्रीटमेंट के बाद ना लगाएं
6 / 8मुल्तानी मिट्टी किसी भी केमिकल ट्रीटमेंट के बाद नहीं लगानी चाहिए. हाल ही में केमिकल पील, लेजर ट्रीटमेंट या ज्यादा एक्सफोलिएशन कराया है तो इसका पैक लगाने से बचें.
सूजन वाले चेहरे पर ना लगाएं
7 / 8अगर आपको कोई बीमारी है या एक्जिमा, रैशेज, कट या सूजन हो रही है तो मुल्तानी मिट्टी ना लगाएं. इससे समस्या और गंभीर हो सकती है और स्किन को ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है.
मुल्तानी मिट्टी को कैसे इस्तेमाल करें?
8 / 8आप हफ्ते में सिर्फ एक बार लगाएं और पानी में मिलाने की बजाय शहद, एलोवेरा, दही या दूध का इस्तेमाल करें. नींबू, बेकिंग सोडा या एसिड के साथ इसका इस्तेमाल बिल्कुल ना करें. इसे भी पढ़ें- रूई जैसी मुलायम रोटी बनानी है तो आजमाकर देख लीजिए ये 6 हैक्स