जापान में ज्यादातर लोग रात में क्यों नहाते हैं? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान

Japan Ke Logo Ka Raat Mein Naha: जापान के लोग न सिर्फ दिन में बल्कि रात में भी नहाते हैं और यह रूटीन ज्यादातर लोग फॉलो करते हैं. कहा जाता है कि रात में नहाने की परंपरा सिर्फ एक आदत नहीं है, बल्कि लाइफस्टाल का अहम हिस्सा है.

japan night bathing habits
1 / 6
जापानी लोग रात में क्यों नहाते हैं? Image Credit- Freepik

Japanese People Bath at Night: जापान में रात में नहाने की परंपरा सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि हेल्दी रहने, आराम और अच्छी नींद से जुड़ी लाइफस्टाइल का हिस्सा है. कहा जाता है कि जापान में ज्यादातर लोग दिन और रात में भी नहाना पसंद करते हैं. हालांकि, भारत में दिन की शुरुआत नहाकर की जाती है और रात के वक्त लोग नहीं नहाते हैं. वहीं, जापान में ज्यादातर लोग रात में नहाने की आदत अपनाते हैं. यह सिर्फ एक रूटीन नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति और हेल्थ से जुड़ी परंपरा का हिस्सा है. इसके पीछे और क्या वजह हो सकती है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि जापान में लोग क्यों रात में नहाना पसंद करते हैं.  

विज्ञापन

गंदगी साफ करना

गंदगी साफ करना 2 / 6

जापानी लोगों मानना है कि बाहर से घर आने के बाद शरीर पर धूल, पसीना और गंदगी जमा हो जाती है. इसलिए रात में नहाकर वे दिनभर की गंदगी को साफ करते हैं, जिससे बिस्तर और घर भी साफ-सुथरे रहते हैं. इसे भी पढ़ें- फंगस लगे होने के बाद भी लोग क्यों खाते हैं Blue Cheese, जानकर आप भी चौंक जाएंगे

विज्ञापन

बेहतर नींद पाना

बेहतर नींद पाना  3 / 6

कहा जाता है कि अगर रात में नहाया जाए तो बॉडी को बहुत ही आराम मिलता है. स्ट्रेस कम होता है और जब बॉडी का टेम्प्रेचर नॉर्मल होता है तो कई लोगों को जल्दी नींद आ जाती है. कुछ लोगों को नहाने से रिलैक्सेशन महसूस होती है.

परंपरा का हिस्सा

परंपरा का हिस्सा4 / 6

जापान में ओफुरो यानी गर्म पानी के टब में नहाने की परंपरा है, जिसमें परिवार के लोग शावर से पहले अपने शरीर को साफ करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इस टब का इस्तेमाल एक-एक करके लोग करते हैं.

विज्ञापन

स्ट्रेस कम करना

स्ट्रेस कम करना  5 / 6

दिनभर काम या पढ़ाई के बाद गर्म पानी से नहाने से मन शांत होता है. दिल को सुकून मिलता है, क्योंकि कई जापानी लोग इसे अपने मेंटल हेल्थ और लाइफस्टाइल के स्ट्रेस को कम करने का एक तरीका मानते हैं,

स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद

स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद  6 / 6

गुनगुने पानी से नहाने से स्किन की सफाई होती है और शरीर को आराम मिलता है. हालांकि, बहुत गर्म पानी का बार-बार इस्तेमाल करने से स्किन रूखी हो सकती है, इसलिए पानी की मात्रा का ध्यान रखें. इसे भी पढ़ें- बालों में तेल कितनी देर लगाना चाहिए? जावेद हबीब से जानिए तेल लगाने का सही तरीका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन