फंगस लगे होने के बाद भी लोग क्यों खाते हैं Blue Cheese, जानकर आप भी चौंक जाएंगे
Blue Cheese Fungi: ब्लू चीज की तेज गंध होती है और इसमें फंगस भी होता है फिर भी यह लोगों की थाली का हिस्सा बनता है. आखिर क्या वजह है कि लोग ब्लू चीज को खाना पसंद करते हैं.

Blue Cheese Is Full Of Fungus: पिज्जा हो या सैंडविच चीज (Cheese) को बेहद शौक से खाया जाता है. चीज अलग-अलग तरह के होते हैं जैसे मोजरेला, शेडर, रिकोटा, फेटा या फिर कॉटेज. इन चीज का स्वाद भी एकदूसरे से अलग होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं बाजार में ब्लू चीज भी मिलता है जिसका रंग पीला होने के साथ ही जगह-जगह से हरा-नीला होता है. यह यूनिक रंग चीज को फंगस से मिलता है. ऐसे में क्या यह चीज फंगस से सड़ा हुआ होता है? आखिर क्या वजह है कि लोग इस चीज को चाव से खाते हैं, जानिए यहां.
ब्लू चीज में कौन सा फंगस होता है
2 / 7ब्लू चीज को उसका यह यूनिक टेक्सचर और रंग पेनिसिलियम रोकेफॉरक्टि या पेनिसिलियम ग्लॉकम से मिलता है. यह एक तरह की फफूंद है जिसे खाया जा सकता है.
बनाते हुए डाली जाती है फफूंद
3 / 7ब्लू चीज को बनाने की प्रक्रिया में ही चीजमेकर्स इस फफूंद को मिलाते हैं. इससे मोल्ड चीज में बढ़ने लगती है और चीज को खराब करने के बजाय यह फंगस फैट्स और प्रोटींस में ब्रेक डाउन होने लगते हैं. इससे चीज को इसका क्रीमी टेक्सचर और टेस्ट मिलता है.
लोगों को पसंद आता है इसका बोल्ड टेस्ट
4 / 7ब्लू चीज का स्वाद सॉल्टी और टैंगी होता है, साथ ही यह अर्दी और थोड़ा मसालेदार भी लगता है. शुरुआत में यह खाने में थोड़ा अलग लग सकता है लेकिन एक बार टेस्ट डेवलप हो जाए तो लोग इसके शौकीन हो जाते हैं.
किन चीजों में डाला जाता है ब्लू चीज
5 / 7ब्लू चीज को सादा खाया जाता है, सलाद में डाला जाता है, इसे पास्ता में डालते हैं और शहद और सूखे मेवों के साथ भी इसका मजा लिया जाता है. इस चीज से सिंपल स्वाद वाली डिशेज को भी अनोखा फ्लेवर मिल जाता है.
सेहत को भी मिलते हैं फायदे
6 / 7ब्लू चीज पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 भी होता है. यह चीज गट को फायदे देता है और अपने प्रोबायोटिक कंटेंट के लिए भी जाना जाता है.
क्यों पॉपुलर है ब्लू चीज
7 / 7ब्लू चीज शेफ्स की पसंद है क्योंकि कम एफर्ट के साथ ही इसे किसी भी डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी रिचनेस और स्ट्रॉन्ग अरोमा लोगों को पसंद आते हैं और इसीलिए यह चीज लवर्स की पसंद बना हुआ है. यह भी पढ़ें - घर में घेवर बनाना है तो नोट कर लीजिए सामग्री, इस तरह आसानी से बनकर तैयार हो जाएगी यह मिठाई