बालों में तेल कितनी देर लगाना चाहिए? जावेद हबीब से जानिए तेल लगाने का सही तरीका

Jawed Habib Hair Care Tips: हेल्दी बालों के लिए सिर में तेल लगाना बहुत जरूरी है, लेकिन कितने वक्त तक तेल लगाने से फायदा होगा. इसको लेकर जावेद हबीब का कहना है कि बालों पर तेल लगाने का एक तरीका है, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो परेशानी हो सकती है.

Jawed Habib Hair Care Tips

बालों में तेल कितनी देर लगाना चाहिए?

Hair Oiling Tips: बारिश के मौसम में बाल गिरने लगते हैं और अगर ध्यान ना दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए मौसम बदलने के साथ-साथ बालों की केयर भी बदलनी चाहिए. हालांकि, कई लोग झड़ते बालों को रोकने के लिए तेल लगाते हैं, क्योंकि तेल लगाना एक पुरानी और इफेक्टिव परंपरा मानी जाती है. हालांकि, कई लोग यह नहीं जानते कि तेल कब, कितनी मात्रा में और कितनी देर तक लगाना चाहिए. कुछ लोग रात भर तेल लगाते हैं, तो कुछ घंटों बाद ही बाल धो लेते हैं. ऐसे में मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के बताए टिप्स आपकी इस उलझन को दूर कर सकते हैं. उनका कहना है कि ज्यादा देर तक बालों पर तेल लगाने से नुकसान हो सकता है, कैसे आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रातभर बालों में तेल लगाकर रखना सही है?

जावेद हबीब का कहना है कि बालों में लंबे समय तक तेल लगाए रखना जरूरी नहीं है. ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि बाल कुछ ही समय में जरूरत के अनुसार तेल को ऑब्जर्व कर लेते हैं. ऐसे में घंटों या पूरी रात तेल लगाकर रखने से फायदा नहीं मिलता और उल्टा धूल-मिट्टी और गंदगी बालों में चिपक जाती है.

बालों में तेल कितनी देर लगाना चाहिए?

जावेद हबीब का कहना है कि बाल धोने से सिर्फ 5 मिनट पहले तेल लगाना अच्छा हो सकता है. बाल धोने से 30 मिनट पहले भी तेल लगाया जा सकता है. इस दौरान हल्की मसाज करने से तेल स्कैल्प तक अच्छी तरह पहुंचता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

विज्ञापन

तेल लगाने का सही तरीका

  • बहुत ज्यादा तेल लगाने की बजाय जरूरत के थोड़ा तेल लगाएं, क्योंकि इससे बाल चिपचिपे नहीं होंगे और धोने में भी आसानी होगी.
  • तेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं और उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से मसाज करें, क्योंकि इससे स्कैल्प में ब्लड बेहतर तरीके से काम करता है.
  • तेल लगाने के बाद हल्की मसाज करें और नाखून का इस्तेमाल ना करें. इससे स्कैल्प पर निशान पड़ सकते हैं.
  • 30 मिनट से 1 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें और जरूरत से ज्यादा शैंपू करने से बचें, क्योंकि इससे बालों का नेचुरल मॉइस्चर भी कम हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- चुकंदर से निखर जाएगी स्किन, बस इन 5 तरीकों से कर लीजिए इसका इस्तेमाल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ