क्या वाकई बाल कटवाने से बढ़ने लगती है लंबाई? सच्चाई जानकर यकीन नहीं होगा आपको

बालों की लंबाई और कटिंग को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल और धारणाएं रहती हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे का वैज्ञानिक सच और हेयर एक्सपर्ट्स की राय.

does haircut increase growth (4) (1)
1 / 6

बाल कटवाने या ट्रिम कराने से उनकी ग्रोथ की स्पीड में कोई सीधा बदलाव नहीं आता क्योंकि बाल जड़ से बढ़ते हैं. हालांकि रेगुलर कटिंग से दोमुंहे बालों की समस्या खत्म हो जाती है जिससे बाल बीच से नहीं टूटते और लंबे नजर आते हैं.

विज्ञापन

क्यों जरूरी है ट्रिमिंग?

क्यों जरूरी है ट्रिमिंग?2 / 6

बालों को समय पर कटवाना एक तरह का रिपेयर वर्क है जो नीचे के कमजोर और सूखे हिस्सों को हटाकर उन्हें मजबूती देता है. अगर खराब बालों को न हटाया जाए तो नुकसान जड़ों की तरफ बढ़ने लगता है जिससे आपकी पूरी मेहनत खराब हो सकती है.

विज्ञापन

कब कराएं हेयरकट?

कब कराएं हेयरकट?3 / 6

अगर आप बाल लंबे करना चाहते हैं तो हर 10 से 12 हफ्ते में हल्की ट्रिमिंग कराना सबसे सही फैसला होता है. छोटे बालों की शेप बनाए रखने के लिए हर 4 से 6 हफ्ते में नाई के पास जाना जरूरी है ताकि स्टाइल फ्रेश बना रहे.

डैमेज बालों का क्या करें?

डैमेज बालों का क्या करें?4 / 6

कलर या हीट की वजह से खराब हुए बालों को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है इसलिए इन्हें हर 6 हफ्ते में कटवाना चाहिए. घुंघराले बालों को उलझने से बचाने के लिए 3 महीने में एक बार ट्रिमिंग कराना उनकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहता है.

विज्ञापन

क्या हैं खतरे के संकेत?

क्या हैं खतरे के संकेत?5 / 6

जब बालों के सिरे झाड़ू की तरह रूखे दिखने लगें या कंघी करते समय बाल ज्यादा उलझें तो समझ लें कि अब कैंची चलाने का वक्त है. शरीर खुद ऐसे संकेत देता है कि आपके बालों को अब नीचे से पोषण और नई कटिंग की सख्त जरूरत है.

कैसे बढ़ाएं ग्रोथ?

कैसे बढ़ाएं ग्रोथ?6 / 6

बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए प्रोटीन और विटामिन से भरपूर डाइट लेना सबसे ज्यादा असरदार तरीका माना जाता है. अंडे और हरी सब्जियों के साथ स्कैल्प की मालिश करने से जड़ें मजबूत होती हैं और बाल कुदरती तौर पर तेजी से बढ़ते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन