दिल्ली की 5 सबसे फेमस स्ट्रीट फूड मार्केट्स, जहां सिर्फ ₹500 में मिल जाएगा भरपेट स्वादिष्ट खाना
क्या आप भी दिल्ली में रहकर अब तक यहां का खानपान ट्राई नहीं कर पाएं हैं और एक दिन की छुट्टी में या शाम के वक्त दोस्तों व परिवार के साथ कुछ स्वादिष्ट खाना चाहते हैं? हम आपके इस क्रेविंग को पूरा करने में बिल्कुल मदद करेंगे और इस स्टोरी में दिल्ली की 5 बेस्ट ऐसी मार्केट्स के बारे में बताएंगे, जहां का खानपान आपको अपना दीवाना बना देगा.

दिल्ली की हर गली में मिलता है नया स्वाद
2 / 8दिल्ली सिर्फ देश की राजधानी नहीं बल्कि खाने के शौकीनों का पसंदीदा शहर भी है. यहां स्ट्रीट फूड की इतनी वैरायटी मिलती है कि कम बजट में भी पेट और दिल दोनों खुश हो जाते हैं.
नॉनवेज वालों के लिए जन्नत
3 / 8अगर आप कबाब और बिरयानी के शौकीन हैं तो जामा मस्जिद का इलाका जरूर जाएं. यहां के जूसी कबाब, मसालेदार बिरयानी, कोरमा, नहारी और मीठा शाही टुकड़ा खाने के बाद आपका फूड एक्सपीरियंस यादगार बन सकता है, यकीनन एक बार जाने के बाद आप खुद दूसरी बार आएंगे और यह सिलसिला चलता रहेगा.
लाजपत नगर
4 / 8लाजपत नगर सिर्फ कपड़ों की मार्केट नहीं बल्कि खाने के लिए भी मशहूर है. यहां के राम लड्डू, चाट और अलग-अलग स्नैक्स कम कीमत में अच्छा स्वाद देते हैं और शॉपिंग के साथ मजा दोगुना करते हैं.
चांदनी चौक
5 / 8चांदनी चौक को पुराने दिल्ली का दिल कहा जाता है. यहां पराठे वाली गली के पराठे, देसी घी की जलेबी, ठंडी लस्सी, चटपटे तरह-तरह के पकवान और सर्दियों की खास दौलत की चाट लोगों को बार-बार आने पर मजबूर करती है.
मजनू का टीला
6 / 8मजनू का टीला युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है. यहां तिब्बती और कोरियन फूड जैसे मोमोज, नूडल्स, कॉर्नडॉग और बबल टी मिलती है. यह जगह खासकर इंस्टाग्राम फूड लवर्स को बहुत पसंद आती है.
सरोजिनी नगर
7 / 8सरोजिनी नगर मार्केट अपने बजट फैशन के साथ स्ट्रीट फूड के लिए भी जानी जाती है. यहां अमृतसरी कुलचा, चाट और तंदूरी मोमोज जैसे टेस्टी ऑप्शन कम कीमत में आसानी से मिल जाते हैं, जिनका स्वाद भी लाजवाब होता है.
कम बजट में दिल्ली का फूड एक्सप्लोर करने का मजा
8 / 8अगर आप कम पैसों में अलग-अलग स्वाद चखना चाहते हैं तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं. यहां ₹500 में भी आप कई डिश ट्राई कर सकते हैं और दिल्ली के असली फूड कल्चर को महसूस कर सकते हैं. (Image: Pexels)